Monday, July 1, 2024
HomeDelhiDELHI WEATHER UPDATE: उमस और गर्मी के बाद आज कई जगह बारिश...

Delhi Weather Update:

नई दिल्ली: मानसून आने के बाद भी शनिवार को दिल्ली में दिनभर धूप और उमस से लोग पूरे दिन परेशान रहे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 24 घंटे तक भी राहत के कोई संकेत नहीं हैं। केवल कुछ ही जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है। अगले दो दिनों के बाद ही पारे में कमी आने की कोई संभावना है।

क्या कहता है मौसम विभाग

मौसम विभाग का मानना है की, शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो कम 34.4 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो कम 26.2 डिग्री सेल्सियस था। दिन के समय केवल कुछ देर के लिए बादल आसमान में छाए थे, लेकिन बिना बरसे ही चले गए।

 य़ेलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए य़ेलो अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना भी जताई गई है। अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में पारा हाई होने के आसार हैं। आगामी 6 जुलाई को दिल्ली में बारिश तेज होने के आसार जताए जा रहे हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

दिल्ली में मानसून ने दी दस्तक

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दिल्ली में मानसून ने दस्तक दे दी है, लेकिन मौसमी परिस्थितियां अनुकूल नहीं के कारण गर्मी के साथ उमस से लोगों का बुरा हाल है। हालांकि, पूरे देश में इस साल वर्षा का पूर्वानुमान है।

ये भी पढ़े : कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, जानिए दिल्ली में कितनी हुई कीमत

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular