Tuesday, July 2, 2024
HomeDelhiतीन दिन बाद दिल्ली में सभी सेवाएं हुई सामान्य ; बॉर्डर, रेल...

India News (इंडिया न्यूज़) : जी-20 सम्मेलन के सफल समापन के बाद टीकरी, झाड़ोदा, ढांसा बॉर्डर व अन्य सभी रास्तों से दिल्ली में भारी और व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध रविवार देर रात हट गया। बता दें, यह प्रतिबंध सात सितंबर की शाम 7 बजे से 10 सितंबर की रात 11 बजकर 59 मिनट तक के लिए लगाया गया था। प्रतिबंध हटते ही व्यावसायिक वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।

चलने लगीं रेलगाड़ियां

सामने आई जानकारी के अनुसार, रोहतक-दिल्ली रेल मार्ग पर बंद की गई 20 यात्री व एक्सप्रेस रेलगाड़ियों की बहाली के भी आदेश हो गए। रेलवे स्टेशन अधीक्षक यशपाल मीणा ने जानकारी दी इस लाइन पर 22 जोड़े यानी अप-डाउन की 44 गाड़ियां चलती हैं। इनमें यात्री और एक्सप्रेस सभी गाड़ियां शामिल हैं। कुल 44 में से 20 यानी 10 जोड़े गाड़ियां जी-20 सम्मेलन की वजह से रद्द की गई थीं। इनमें से जिस भी गाड़ी के चलने का रविवार आधी रात के बाद का निर्धारित समय है, वह उसी समय के अनुसार चल रही है।

बस सेवा भी हुई सामान्य

बता दें, जी -20 के समापन के बाद आधी रात के बाद चलने वाली यात्री बसें भी चल पड़ी हैं। हरियाणा राज्य परिवहन के स्टेशन अधीक्षक सतीश ने जानकारी दी कि बहादुरगढ़ से सुबह साढ़े तीन बजे से दिल्ली होकर कई बसें चंडीगढ़ जाती हैं। दिल्ली प्रवेश पर रोक हटने से ये सभी बसें भी अपने गंतव्य के लिए चल पड़ी। इसी तरह रात 12 बजे के बाद कई बसें सिरसा, हिसार और पंजाब व राजस्थान से आकर दिल्ली जाती हैं। इन बसों का परिचालन भी सामान्य हो गया है।

also read ; राजधानी में साल का सबसे साफ दिन रहा रविवार ; केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दी जानकारी

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular