Delhi

Delhi Air Pollution: जहरीली बनी हुई है दिल्ली की हवा, जानिए आज क्या है AQI

India News(इंडिया न्यूज), Delhi Air Pollution: : राजधानी में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है। हवाओं की दिशा बदलने और गति कम होने से कई इलाकों की हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है। शुक्रवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 261 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में है। वहीं, सोमवार के मुकाबले सूचकांक में पांच की बढ़ोतरी हुई है। आज दिल्ली में AQI 300, नोएडा में 303 और गुरुग्राम में 203 दर्ज किया गया है। दिल्ली और नोएडा की हवा बेहद खराब है जबकि गुरुग्राम की हवा कुछ हद तक ठीक है।

Delhi का हाल-बेहाल

आपको बता दें कि शून्य से 50 के बीच AQI को अच्छा, 51 से 100 को औसत, 101 से 200 को मध्यम, 201 से 300 को खराब, 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 को गंभीर माना जाता है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, दिल्ली में हवा की गति और रात के तापमान में गिरावट के कारण शहर की वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि महीने के अंत तक हवा की गुणवत्ता बेहद खराब रहने की आशंका है। वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली के मुताबिक अभी खराब हवा से राहत मिलने के आसार कम ही हैं।

वहीं, त्योहारों को देखते हुए दिल्ली में प्रदूषण और बढ़ने की आशंका है। नोएडा हो या दिल्ली या फिर पूरे NCR का इलाका हर जगह सांस लेना खतरनाक हो गया है।

NCR में AQI

  • बहादुरगढ़- 362
  • भिवानी- 330
  • ग्रेटर नोएडा- 336
  • जींद- 416
  • नोएडा- 303
  • नॉर्थ कैंपस- 408
  • रोहिणी- 418
  • वजीरपुर- 419
  • मुंडका- 422
  • गुरुग्राम- 203

इसे भी पढ़े: Delhi में 2 दिन तक ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें वरना…

इसे भी पढ़े: दिल्ली में गिरने लगा पारा, जानें क्या है आज के मौसम का अपडेट

Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago