होम / Akshay Kumar: अक्षय कुमार को भारत की नागरिकता मिली: उन्होंने लिखा- अब दिल और सिटिजनशिप दोनों हिंदुस्तानी हैं

Akshay Kumar: अक्षय कुमार को भारत की नागरिकता मिली: उन्होंने लिखा- अब दिल और सिटिजनशिप दोनों हिंदुस्तानी हैं

• LAST UPDATED : August 16, 2023

India News(इंडिया न्यूज़) Akshay Kumar: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को भारत की नागरिकता मिल गई है। 15 अगस्त के मौके पर अक्षय ने ट्विटर पर इसकी जानकारी शेयर की। उन्होंने लिखा- अब दिल और सिटिजनशिप दोनों हिंदुस्तानी हैं। हैप्पी इंडिपेंडेंस डे.. जय हिंद।अक्षय कुमार के पास अभी तक कनाडा की नागरिकता थी। अक्षय कुमार ने 2019 में एक इवेंट में बताया था कि वह जल्द ही इंडियन पासपोर्ट के लिए अप्लाई करेंगे और अब उनके पास इंडियन पासपोर्ट आ गया है और वह भारतीय नागरिक बन गए हैं।

अक्षय कुमार अब भारतीय नागरिक बन गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर ऑफिशियल डॉक्यूमेंट शेयर किए हैं। उन्होंने डॉक्यूमेंट की तस्वीर शेयर करके फैंस को ये खुशखबरी दे दी है। अक्षय के पास पहले कनाडा की नागरिकता थी, जिसकी वजह से उन्हें कई बार आलोचना का सामना करना पड़ता था। अक्षय को भारत सरकार के अधीन गृह मंत्रालय द्वारा पंजीकरण प्रमाण पत्र दिया गया है। दस्तावेज के मुताबिक, अभिनेता को नागरिकता अधिनियम, 1955 की धारा 5(1)(जी) के तहत भारतीय नागरिकता दी गई है।

नागरिकता अधिनियम, 1955 की धारा 5(1)(जी) 

नागरिकता अधिनियम, 1955 की धारा 5(1)(जी) उन व्यक्तियों की नागरिकता का उल्लेख करती है जो पांच साल से भारत के विदेशी नागरिक (ओवरसीज इंडियन सिटीजन) के रूप में पंजीकृत है। इसके साथ ही वह व्यक्ति भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करने से ठीक पहले एक साल तक भारत में रहा हो और एक साल की इस अवधि से ठीक पहले के आठ वर्षों के दौरान कम से कम छह साल तक भारत में रहा हो।

अक्षय ने  ली थी कनाडा की नागरिकता

एक्टर ने बताया था 1990-2000 के दशक में उनकी फिल्में बैक टू बैक फ्लॉप हो रही थीं। उनकी लगातार 15 मूवीज पिटी थीं.यही वो वजह थी जिसने उन्हें कनाडा की नागरिकता लेने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने कहा था, ‘मैंने सोचा कि मेरी फिल्में नहीं चल रही हैं और एक तो करना है। मैं वहां काम के लिए गया था। मेरा दोस्त कनाडा में था और उसने कहा कि यहां आओ। जिसके बाद मैंने आवेदन कर दिया और मुझे नागिरकता मिल गई। मेरी बस दो फिल्में रिलीज होनी बाकी थी। किस्मत से दोनों ही सुपरहिट हो गईं।

इसे भी पढ़े:Atal Bihari Vajpayee: Atal Bihari Vajpayee की पुण्यतिथि पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- आपके नेतृत्व से भारत को बहुत फायदा हुआ

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox