Tuesday, July 2, 2024
HomeDelhiAlcohol Sale : अमीर से ज्यादा गरीब! जानें शराब पीने में कौन...

Alcohol Sale : अमीर से ज्यादा गरीब! जानें शराब पीने में कौन सबसे आगे

India News (इंडिया न्यूज़) Alcohol Sale : दुनिया में शराब को एक सेलिब्रशन का माध्यम बना लिया गया है। अगर बात भारत के अर्थव्यवस्था की बात करे तो शराब की उसमे मुख्य भूमिका है। हाल ही में एक आकड़े जारी किया गया। जिसमे बताया गया की भारत में शराब खपत लगातार बढ़ती जा रही है। बावजूद इसके अभी भी कई राज्यों में शराब पर पाबन्दी है। जिसमे बिहार और गुजरात शामिल है। एक आकड़े के मुताबिक सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले राज्य उत्तर प्रदेश से भी ज्यादा शराब अन्य राज्यों में बेचा जाता है। यहाँ तक की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सरकार ने एक साल पहले “One for one free” का शर्त भी रखा था।

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे ने चौकाया

आपको बता दे, भारत में शराब खपत लगातार बढ़ती जा रही है। ताजा आंकड़े आपको चौंका देंगे। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (NFHS-5) में ये चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि सबसे गरीब व्यक्ति सबसे ज्यादा और सबसे अमीर व्यक्ति सबसे कम शराब पीता है। सबसे ज्यादा 26.6% सबसे गरीब पुरुष शरीब पीते हैं। इसके बाद 21.2% कम गरीब, 19.3% मिडिल क्लास, 15.9% अपर मिडल क्लास और 12.8% अमीर पुरुष शराब पीते हैं।

राजस्थान में सबसे कम बिकता शराब

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (NFHS-5) के एक आकड़े के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा 52.6% लोग शराब पीते हैं। वहीं सबसे कम राजस्थान में 11% लोग शराब पीते हैं।

ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular