Delhi

‘यहां जितने लोग आए हैं सब देश को बचाने के लिए आए हैं ; INDIA गठबंधन की बैठक के बाद बोले दिल्ली सीएम अरविन्द केजरीवाल

India News (इंडिया न्यूज़) : 1 सितंबर यानि आज शुक्रवार मुंबई में I.N.D.I.A (इंडिया) की बैठक हुई। इस बैठक में आम आदमी पार्टी ने भी हिस्सा लिया। सामने आई जानकारी के अनुसार, इन्डिया गठबंधन की बैठक में तीन प्रस्ताव पास किया गया। साथ ही एक कॉर्डिनेशन कमेटी बनाने का भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में ‘जुडे़गा भारत, जीतेगा इंडिया’ थीम रखी गई। बैठक के बाद तमाम विपक्षी दलों के नेताओं ने सत्ता में मौजूद मोदी सरकार पर निशाना साधा। इस क्रम में बैठक में शामिल हुए दिल्ली सीएम अरविन्द केजरीवाल की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। बता दें, दिल्ली सीएम अरविन्द केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा पर निशाना साधा है।

दिल्ली सीएम ने कही यह बात

INDIA गठबंधन की बैठक के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि ‘ये लोग अपने आप को भगवान से भी बड़ा समझने लगे हैं और जब कोई खुद को भगवान से भी बड़ा समझता है तो उसका पतन निश्चित होता है। अब सबको लग रहा है कि INDIA गठबंधन मोदी सरकार के पतन का कारण बनने वाला है। यहां जितने लोग आए हैं सब देश को बचाने के लिए आए हैं, कोई पद के लिए नहीं आया है।

बैठक में तीन प्रस्ताव पास

इंडिया गठबंधन की बैठक में तीन प्रस्ताव पास किया गया। साथ ही एक कॉर्डिनेशन कमेटी बनाने का भी (India Mumbai Meeting) फैसला किया गया। कॉर्डिनेशन कमेटी में 13 सदस्य होंगे। जो प्रस्ताव पास हुए उनमें पहला प्रस्ताव है, हम आगामी लोकसभा चुनाव जहां तक ​​संभव हो मिलकर लड़ने का संकल्प लेते हैं। विभिन्न राज्यों में सीट-बंटवारे की व्यवस्था तुरंत शुरू की जाएगी और आदान -प्रदान की सहयोगात्मक भावना के साथ जल्द से जल्द पूर्ण की जाएगी।

दूसरा प्रस्ताव में सार्वजनिक चिंता और महत्व के मुद्दों पर देश के विभिन्न हिस्सों में जल्द से जल्द सार्वजनिक रैलियां आयोजित करने का संकल्प लेते हैं। तीसरे प्रस्ताव में विपक्ष ने निर्णय लिया है कि विभिन्न भाषाओं में जुडेगा भारत, जीतेगा इंडिया थीम के साथ अपनी संबंधित संचार और मीडिया रणनीतियों और अभियानों का समन्वय करने का संकल्प लेते हैं।

also read ; ‘उनके यहां तो ऐसी इच्छा भी जाहिर नहीं कर सकते’ ; इंडिया गठबंधन में केजरीवाल की पीएम उम्मीदवारी पर बोले राघव चड्ढा

Ashish kumar Rai

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago