Thursday, July 4, 2024
HomeDelhiAmit Shah: मोदी सरकार का बड़ा एक्शन, जम्मू-कश्मीर तहरीक-ए-हुर्रियत को किया बैन

Amit Shah: मोदी सरकार का बड़ा एक्शन, जम्मू-कश्मीर तहरीक-ए-हुर्रियत को किया बैन

India News(इंडिया न्यूज़), Amit Shah: आतंकी संगठनों के खिलाफ केंद्र सरकार की सख्त कार्रवाई जारी है। अब सरकार ने गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत जम्मू-कश्मीर के तहरीक-ए-हुर्रियत को एक अवैध संगठन घोषित कर दिया है। गृह मंत्री अमित शाह ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह संगठन जम्मू-कश्मीर को भारत से अलग करने और इस्लामिक शासन स्थापित करने की प्रतिबंधित गतिविधियों में शामिल रहा है। आपको बता दें कि संगठन पर कई देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।

तहरीक-ए-हुर्रियत की राजनीतिक दुकान बंद (Amit Shah)

जम्मू-कश्मीर में अलगाववादियों पर कानून का डंडा चला है। एक और संस्था को अवैध घोषित कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने तहरीक-ए-हुर्रियत पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रतिबंध के बारे में गृह मंत्री शाह ने जानकारी दी है।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular