Thursday, July 4, 2024
HomeDelhiAmit Shah: हमने राम मंदिर की लड़ाई लड़ी, चुनावों से पहले CAA...

Amit Shah: हमने राम मंदिर की लड़ाई लड़ी, चुनावों से पहले CAA आएगा: अमित शाह

India News(इंडिया न्यूज़), Amit Shah: लोकसभा में देश के गृह मंत्री अमित शाह ने राम मंदिर प्रस्ताव पर कहा है कि आज मैं इस सदन के सामने अपनी भावनाएं और देश की जनता की आवाज रखना चाहता हूं, जो वर्षों से कोर्ट के कागजों में दबी हुई थी। मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद इसे आवाज भी मिली और अभिव्यक्ति भी। 22 जनवरी अन्याय के खिलाफ लड़ाई के अंत का दिन है। 22 जनवरी एक ऐतिहासिक दिन है।

3:05 PM, 10 FEB 2024

राम मंदिर संस्कृति के पुनर्जागरण का उदाहरण है : शाह

अमित शाह ने कहा कि भगवान राम का मंदिर संस्कृति के पुनर्जागर का उदाहरण है। प्रभु राम के मूर्ति के स्थापना से इस देश के लिए आने वाले समय और शुभांकर होगा।

3:00 PM, 10 FEB 2024

आने वाले दिनों में एक बार फिर मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार बनेगी : अमित शाह

अमित शाह ने तयह भी कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि आने वाले समय में एक बार फिर मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार फिर बनेगी। मैं इस मंदिर के लिए PM मोदी का धन्यवाद देता हूं।

पीएम मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा के लिए 11 दिन का व्रत रखा: अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि रामलला के अभिषेक से पहले पीएम मोदी ने 11 दिन का व्रत रखा। इन 11 दिनों में पीएम मोदी ने देशभर के मंदिरों का दौरा किया। जब राम मंदिर के भूमि पूजन का समय आया तो हमने कोई राजनीतिक नारा नहीं लगाया। हमने सिर्फ राम का भजन ट्वीट किया।

2:45 PM, 10 FEB 2024

जब राम मंदिर पर फैसला आ रहा था तो लोग सोच रहे थे कि दंगे होंगे: अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि हमारी सरकार ने कोर्ट के फैसले को सही तरीके से लिया और हमने इस देश में कहीं भी किसी तरह का दंगा नहीं होने दिया। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में हमने राम मंदिर का निर्माण कर करोड़ों राम भक्तों की अपेक्षाओं को पूरा किया है।

2:41 PM, 10 FEB 2024

2014 से 2019 तक राम मंदिर जन्मभूमि के लिए संघर्ष किया: अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि हमने 2014 से 2019 तक राम मंदिर जन्मभूमि के लिए लड़ाई लड़ी। जब कोर्ट अपना फैसला सुनाने वाला था, तब चुनाव आ गया। इसलिए कोर्ट ने उस वक्त फैसला नहीं दिया। चुनाव नतीजों के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया।

2:39 PM, 10 FEB 2024

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हमने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण किया है: अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ही हमने राम मंदिर का निर्माण किया है। इसलिए सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ बोलना ठीक नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले की आज पूरी दुनिया तारीफ कर रही है।

2:37 PM, 10 FEB 2024

पीएम मोदी जो कहते हैं वो करते हैं: अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि विपक्षी दल कहते हैं कि हम सिर्फ वादे करते हैं। लेकिन सच तो ये है कि पीएम मोदी जी जो कहते हैं वो करते भी हैं। मेरा मानना है कि मोदी जी के नेतृत्व के बिना यह संभव नहीं हो पाता।

2:33 PM, 10 FEB 2024

इस देश के हर कोने में आपको राम मिलेंगे: अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि राम इस देश के कण-कण में बसे हैं। राम देश के हर कोने में हैं। राम सिर्फ हमारे नहीं, राम हम सबके हैं। अमित शाह ने कहा कि राम के बिना इस देश की कल्पना नहीं की जा सकती। ये लड़ाई भगवान राम के लिए 1858 से चली आ रही कानूनी लड़ाई थी। 22 जनवरी को पीएम मोदी ने इतिहास रच दिया है। अमित शाह ने कहा कि राम के लिए कई सौ वर्षों तक चले संघर्ष को जाने बिना आप इस देश को नहीं समझ सकते।

2:31 PM, 10 FEB 2024

जो लोग भारत को राम के बिना देखते हैं वे राम को नहीं जानते: अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि राम कोई व्यक्ति नहीं, करोड़ों लोगों के आदर्श हैं। राम का राज्य किसी एक धर्म का नहीं है। यह पूरी दुनिया के लिए उदाहरण बना हुआ है कि राम का राज्य कैसा होना चाहिए।

2:29 PM, 10 FEB 2024

22 जनवरी महान भारत की यात्रा की शुरुआत है: अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि 22 जनवरी महान भारत की यात्रा की शुरुआत है। राम के बिना यह देश कुछ भी नहीं है। राम इस देश के जन-जन की आत्मा हैं।

2:27 PM, 10 FEB 2024

22 जनवरी ऐतिहासिक दिन है- अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि 22 जनवरी 1528 में शुरू हुए एक संघर्ष का अंत था।

ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular