होम / विमान पर नशे के हालात में सहयात्री के ऊपर पेशाब का एक और मामला आया सामने, आरोपी गिरफ्तार 

विमान पर नशे के हालात में सहयात्री के ऊपर पेशाब का एक और मामला आया सामने, आरोपी गिरफ्तार 

• LAST UPDATED : April 24, 2023

इंडिया न्यूज,  Pees on co-passenger in drunken state:विमान पर नशे के हालात में सहयात्री के ऊपर पेशाब का एक और मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ान में न्यूयॉर्क से दिल्ली जा रहे एक भारतीय व्यक्ति को यहां हवाईअड्डे पर कथित तौर पर अपने सह-यात्री पर पेशाब करने के आरोप में पकड़ा गया है।

एयरलाइंस के कर्मचारियों ने बताया कि आरोपी यात्री शराब के नशे में था, जिसके बाद उसने एक बहस के दौरान कथित तौर पर अपने सह-यात्री पर पेशाब कर दिया था।

घटना अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ान AA 292 में रविवार को हुई थी। रात करीब 9 बजे इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर विमान के उतरने के बाद कथित “अनियंत्रित” यात्री को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने पकड़ लिया।

एयरलाइंस ने लैंडिंग से पहले मामले की सूचना दिल्ली हवाईअड्डे को दी और दोनों यात्रियों को बाद में दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया। सूत्रों ने बताया कि पीड़ित यात्री ने औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।

हाल के दिनों में यात्रियों द्वारा कथित तौर पर शराब पीने के बाद सह-यात्रियों पर पेशाब करने की घटनाएं सामने आई हैं।

पिछले साल 26 नवंबर को एक नशे में धुत व्यक्ति ने एयर इंडिया न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट के बिजनेस क्लास में एक बुजुर्ग महिला सह-यात्री पर कथित तौर पर पेशाब किया था।

यह मामला जनवरी में सामने आया और दिल्ली पुलिस ने कुछ दिनों बाद उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। एयर इंडिया ने उन पर 30 दिन का यात्रा प्रतिबंध लगा दिया था।

इस तरह की दूसरी घटना 6 दिसंबर, 2022 को एयर इंडिया पेरिस-नई दिल्ली की उड़ान में दर्ज की गई थी, जब एक यात्री ने कथित तौर पर खाली सीट पर और एक साथी महिला यात्री के कंबल पर पेशाब कर दिया जब वह शौचालय गई थी।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox