Categories: Delhi

नजफगढ़ और पश्चिमी क्षेत्र में चला अतिक्रमण रोधी अभियान

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली : दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) प्रशासन ने बुधवार को नजफगढ़ और दक्षिणी दिल्ली के अन्य इलाकों में अतिक्रमण रोधी अभियान चलाया। इस दौरान कार्रवाई करने के लिए बुलडोजर काम पर लगे रहे। बता दें कि एक दिन पहले दक्षिणी निगम ने न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में अवैध अस्थाई निमार्ण को हटाने और कुछ ईंट की दीवारों को गिराने के लिए एक अभियान चलाया था।

अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान अनजाने में उखड़ा एक पेड़

इस बीच एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में एसडीएमसी द्वारा चलाए गए अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान एक पेड़ अनजाने में उखड़ गया था। निगम ने बताया कि इस संबंध में जानकारी उप वन संरक्षक को 10 मई को एक पत्र के माध्यम से दी गई थी। दक्षिणी निगम ने वन विभाग को उखड़े पेड़ के बदले 10 पेड़ लगाने या वन विभाग के निदेर्शानुसार उपाय करने का आश्वासन दिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया बुधवार को निगम के अधिकारियों ने दक्षिणी दिल्ली के नजफगढ़ और पश्चिमी क्षेत्रों में नियोजित अतिक्रमण रोधी अभियान चलाया।

कार्रवाई के दौरान अस्थायी इमारतों को हटाया गया

इस दौरान अवैध अस्थाई इमारतों को हटाया गया। अधिकारी ने कहा कि योजना के तहत निगम के चारों जोन में कार्रवाई की जानी है। निगम के एक अधिकारी ने बताया कि नजफगढ़ क्षेत्र में आकाश अस्पताल से मधु विहार बस टर्मिनल और वार्ड नंबर 51एस के आसपास के क्षेत्रों में कार्रवाई शुरू की गई थी, जबकि पश्चिम क्षेत्र में वार्ड नंबर 6 एस में चैखंडी और आसपास के क्षेत्रों में कार्रवाई की गई।

मध्य क्षेत्र में कार्रवाई शुरू होनी है बाकी

अधिकारी ने बताया पुलिसकर्मी दक्षिण क्षेत्र के इलाकों में भी पहुंच गए हैं, जबकि मध्य क्षेत्र में कार्रवाई शुरू होनी बाकी है। कार्रवाई के लिए चिह्नित मध्य क्षेत्र के इलाकों में मेहर चंद मार्केट, लोधी कॉलोनी, साईं बाबा मंदिर के पास के स्थान और जेएलएन मेट्रो स्टेशन और वार्ड संख्या 58एस के आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।

दक्षिणी जोन में अर्जनगढ़ मेट्रो स्टेशन के पास, आया नगर ग्राम रोड, घिटोरनी गांव, वार्ड संख्या 73एस के आसपास के क्षेत्रों में कार्रवाई की योजना है। अधिकारियों ने कहा कि दक्षिण क्षेत्र, पश्चिम क्षेत्र और नजफगढ़ क्षेत्र में तोड़फोड़ की कार्रवाई करने की संभावना है। इससे पहले मंगलवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने भी मंगोलपुरी इलाके में अतिक्रमण रोधी अभियान चलाया था।

ये भी पढ़े : दिल्ली में कटे चालान से फ्री होने का बड़ा मौका, आज ही घर बैठे करें ऐसे ऑनलाइन अप्लाई

Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube

 

 

Umesh Kumar Sharma

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago