Sunday, July 7, 2024
HomeDelhi'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' केंद्र सरकार का देशविरोधी फैसला ; विवाद पर बोले...

India News (इंडिया न्यूज) : G20 निमंत्रण पर President Of India की जगह President Of Bharat लिखा गया है। इसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष की बीच घमासान छिड़ गया है। विपक्ष केंद्र सरकार पर इस मुद्दे पर जमकर हमला कर रहा है। इसी बीच आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने भी निशाना साधा है। राघव चड्ढा ने इसे देशविरोधी फैसला बताया है।

लोगों की राष्ट्रीय पहचान भारतीय जनता पार्टी की निजी प्रॉपर्टी नहीं

बता दें, आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार का यह फैसला देश विरोधी है। केंद्र सरकार ने इस मुद्दे को उठाकर एक बहस छेड़ दी है। लोगों की राष्ट्रीय पहचान भारतीय जनता पार्टी की निजी प्रॉपर्टी नहीं है। भाजपा ऐसा कैसे कर सकती है। आप के वरिष्ठ नेता ने कहा कि भाजपा ने हाल ही में प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह प्रेसिडेंट ऑफ भारत जी 20 समिट के निमंत्रण पत्र पर लिखा गया है। बीजेपी इंडिया को डाउन कैसे कर सकती है। देश किसी राजनीतिक पार्टी से संबंध नहीं रखता है। इसका संबंध 135 करोड़ की जनता से है।

सीएम केजरीवाल ने बोला केंद्र पर हमला

मालूम हो, इस मामले में दिल्ली सीएम अरविन्द केजरीवाल की भी प्रतिक्रिया सामने आई हैं। केजरीवाल ने कहा है कि कोई देश का नाम कैसे बदल सकता है? दिल्ली सीएम ने यह भी पूछा है कि गठबंधन का नाम भारत होगा, तो क्या भारत का नाम बदल देंगे ?दिल्ली सीएम ने यह भी कहा है कि देश तो 140 करोड़ लोगों का है किसी एक पार्टी का देश थोड़ी है। कल मान लो इस एलाइंस ने अपना नाम बदलकर भारत रख लिया तो क्या ये भारत नाम को भी बदल देंगे, फिर क्या भारत का नाम बीजेपी रखेंगे ये क्या मजाक है, देश है भाई देश, इतने हजारों साल पुराना देश है। इतनी पुरानी संस्कृति है। बीजेपी को ये लग रहा है कि ये नाम रखने से इनके चार वोट कम हो जाएंगे। वोट कम हो जाएंगे इसलिए भारत का नाम बदल दो, ये तो देश के साथ गद्दारी है।

also read ; INDIA एलाइंस ने अपना नाम भारत रख लिया तो क्या देश का नाम बदलकर बीजेपी रखेंगे ; सीएम केजरीवाल

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular