होम / इंदिरा गांधी अस्पताल के 918 पदों को भरने की दिल्ली के उपराज्यपाल ने दी मंजूरी

इंदिरा गांधी अस्पताल के 918 पदों को भरने की दिल्ली के उपराज्यपाल ने दी मंजूरी

• LAST UPDATED : June 4, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली : द्वारका स्थित इंदिरा गांधी अस्पताल के 918 पदों के सृजन के अलावा डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर मेडिकल कॉलेज के 76 अस्थायी पदों को स्थायी पदों में तब्दिल करने की मंजूरी दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इंदिरा गांधी अस्पताल में शिक्षण संकाय के 144, जूनियर रेसिडेंट के 44, नर्सिंग स्टाफ के 369, प्रशासनिक कर्मचारियों के 58 और सहायक स्टाफ (तकनीशियन, सहायक, नर्सिंग अर्दली, सिक्योरिटी सुपरवाइजर और सुरक्षा गार्ड) के 273 नए पद सृजित किए जाएंगे।

अस्पताल कई कारणों से कर्मचारियों की कमी का कर रहा था सामना

गौरतलब है कि अस्पताल विभिन्न कारणों से कर्मचारियों की कमी का सामना कर रहा था और इस फैसले से नियमित सरकारी पदों पर नियुक्तियों में ढिलाई की प्रवृत्ति खत्म की जा सकेगी। उल्लेखनीय है कि पदों पर नियुक्ति के लिए अस्पताल की ओर से जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। अस्पताल अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती से संबंधित सूचना जल्द जारी कर सकता है।

Also Read : दिल्ली में फैक्ट्री के अंदर 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox