होम / Archery Tournament : तीरंदाजी टूनार्मेंट में श्वेता सिंह करेंगी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व

Archery Tournament : तीरंदाजी टूनार्मेंट में श्वेता सिंह करेंगी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व

• LAST UPDATED : April 19, 2022

Archery Tournament : तीरंदाजी टूनार्मेंट में श्वेता सिंह करेंगी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व

इंंडिया न्यूज, नई दिल्ली : ग्रामीण किसान परिवार से आने वाली श्वेता सिंह 16 से 22 मई 2022 तक नमदे शहर फ्रांस में होने वाले वर्ल्ड स्कूल प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। श्वेता सिंह सोहना के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में खेल विभाग के कोच भगवत सिंह से तीरंदाजी का नियमित प्रशिक्षण लेती हैं।भगवत सिंह ने बताया कि श्वेता का 20 से 21 मार्च 2022 तक भुवनेश्वर की केआईआईटी यूनिवर्सिटी में वर्ल्ड स्कूल के लिए चयन के लिए ट्रायल दिया।

इस ट्रायल के बाद उन्होंने भारतीय टीम में जगह बना ली। अब वह फ्रांस में होने वाली वर्ल्ड स्कूल प्रतियोगिता में देश के लिए पदक जीतने के लिए कठिन परिश्रम कर रही है। श्वेता का भारतीय टीम में चयन होने पर उसके पिता राजेश खटाना व मां अनीता खटाना समेत पूरा परिवार खुशी में है। इस अवसर पर खेल उपनिदेशक गुडगांव मंडल गिरिराज, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी गुरुग्राम संधू वाला ने श्वेता को मिठाई खिलाकर बधाई दी। साथ ही उम्मीद जताई कि वह पदक जीतकर देश का नाम रोशन करेगी। (Archery Tournament)

Also Read : Mission Of Congress 2024 : कांग्रेस अपने मिशन 2024 के तहत सोनिया गांधी, प्रशांत किशोर लोकसभा चुनाव पर कर रहे हैं मंथन

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox