होम / India Couture Week 2022: हैंडसम लुक में रैंप पर उतरे अर्जुन कपूर, लुक देख एक्‍साइटेड हुई मलाइका

India Couture Week 2022: हैंडसम लुक में रैंप पर उतरे अर्जुन कपूर, लुक देख एक्‍साइटेड हुई मलाइका

• LAST UPDATED : July 31, 2022

India Couture Week 2022:

नई दिल्ली। दिल्‍ली में आयोजित (FDCI) इंडिया काउचर वीक 2022 में हिंदी सिनेमा के अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का प्‍यार छिपाए नहीं छिपा, फाइनली कपल ने भी पब्लिकली एक दूसरे पर प्‍यार जताना शुरू कर दिया। दोनों का एक प्‍यार भरा वीडियो भी सामने आया है। जिसमें अर्जुन, मलाइका को फ्लाइंग किस करते नजर आ रहे हैं।

अर्जुन के रैंप करते देख मलाइका हुई एक्‍साइटेड

दरअसल, दिल्‍ली में आयोजित (FDCI) इंडिया काउचर वीक 2022 में अर्जुन कपूर शो का हिस्सा थे। जहां अर्जुन फैशन डिजाइनर कुणाल रावल के शो का स्‍टॉपर बने। आपको बता दें कि शो में मलाइका ने फ्रंट रो में अपनी जगह बनाई हुई थी। अर्जुन को रैंप करते देख मलाइका एक्‍साइटेड हो गईं और उनको चियर-अप करती दिखाई दी। इस दौरान अर्जुन भी  खुद को रोक नही पाए और उन्होनें मलाइका को चियर-अप के बदले फ्लाइंग किस कर माहौल में और भी रोमांच भर दिया।

वीडियो देख इंप्रेस हुए फैंस

आपको बता दें कि मलाइका ने अपने इंस्‍टा स्‍टोरी में भी इस शो की कई वीडियोज शेयर की हैं। वीडियोज देख अर्जुन-मलाइका के फैंस उनके रोमांटिक जेस्‍चर वाले वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा है कि जिस तरह से मलाइका, अर्जुन को देख रही हैं, वो बहुत ही प्‍यारा है।

ये भी पढ़े: कॉमनवेल्थ गेम्स का आज तीसरा दिन, 24 गोल्ड मेडल दांव पर, जानें क्या रहेगा पूरा शेड्यूल

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox