Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiArmy Day Parade: दिल्ली से बाहर हो सकता अगली बार आर्मी डे...

Army Day Parade:

नई दिल्ली: पहली बार भारतीय सेना के लिए आर्मी डे परेड के आयोजन की जगह को दिल्ली से बाहर शिफ्ट किया जा सकता है। अगली आर्मी डे परेड अब दिल्ली से बाहर होगी।

यहां होगी अगली परेड

ऐसा नरेंद्र मोदी सरकार के उन निर्देशों को ध्यान में रखते हुए हो रहा है जिसमें देश के बड़े कार्यक्रमों को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से बाहर ले जाने की तैयारी की जा रही है। आर्मी डे परेड साल 2023 में दक्षिणी कमान क्षेत्र में आयोजित की जाएगी। इंडियन आर्मी की दक्षिणी कमान का मुख्यालय महाराष्ट्र के पुणे में स्थित है।

हर साल बदली जाएंगी जगह

आर्मी डे परेड को सरकार देश के अलग-अलग हिस्सों में कराने के बारे में सोच रही है। ये जगह हर साल बदली जाएगी। 2023 के बाद 2024 में परेड को अलग जगह पर शिफ्ट किया जाएगा। अभी यह तय किया जाना है। हर साल 15 जनवरी के दिन आर्मी डे परेड का आयोजन होता है।

ये भी पढ़ें: कोरोना के 4043 नए मामले आए सामने, सक्रिय केस घटकर हुए इतने

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular