Delhi

Arvind Kejriwal Arrested: आतिशी का बड़ा दावा, ED की कस्टडी में CM की जान को खतरा!

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Arvind Kejriwal Arrested: दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने सीएम अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने पोस्ट एक्स में लिखा है कि पहली बार किसी मौजूदा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को देश की राजधानी में गिरफ्तार किया गया। सीएम अरविंद केजरीवाल को Z+ सुरक्षा मिली हुई है। अब वह केंद्र सरकार की ईडी की हिरासत में हैं। हम उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

आतिशी का बड़ा दावा

इससे पहले आतिशी ने अपने पोस्ट में लिखा था, हमने दिल्ली के सीएम की गिरफ्तारी को रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। हमने ईडी द्वारा सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट से तत्काल सुनवाई की मांग की है। दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा है पूछा कि क्या केंद्र सरकार की ईडी अपनी हिरासत में अरविंद केजरीवाल को सुरक्षा दे रही है। ईडी की हिरासत में अरविंद केजरीवाल को क्या सुरक्षा मिल रही है? उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को जवाब देना होगा कि अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी होगी?

ये भी पढ़े: Delhi Metro: ITO मेट्रो स्टेशन आज रहेगा बंद, जानिए वजह

लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश

आतिशी के मुताबिक, लोकतंत्र को बचाने के लिए हजारों केजरीवाल आज दिल्ली की सड़कों पर उतरेंगे। एक-एक कर विपक्षी दलों के नेताओं की गिरफ्तारी हो रही है। आगामी लोकसभा चुनाव को प्रभावित किया जा रहा है।

पूरे देश को जवाब देना होगा

आतिशी ने आगे कहा कि पीएम मोदी को पूरे देश को जवाब देना होगा। अरविन्द केजरीवाल एक विचार हैं। यह पहली बार है कि किसी मौजूदा मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया है। ये भारतीय जनता पार्टी की चाल है। इस मामले में अभी तक कोई सबूत नहीं मिला है। पीएम मोदी केजरीवाल को कुचलने की कोशिश कर रहे हैं।

ये भी पढ़े: Arvind Kejriwal Arrested: केजरीवाल से कब, कैसे और कौन मिल सकता है! क्या कहता…

Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago