होम / Arvind Kejriwal Arrested: सुनीता केजरीवाल ने मंदिर जाकर की प्रर्थना, बोली- जल्द आएंगे बाहर

Arvind Kejriwal Arrested: सुनीता केजरीवाल ने मंदिर जाकर की प्रर्थना, बोली- जल्द आएंगे बाहर

• LAST UPDATED : March 23, 2024

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Arvind Kejriwal Arrested: केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पत्नी सुनीता केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान सुनीता ने जनता के सामने अपने पति केजरीवाल का संदेश पढ़ा, जो उन्होंने जेल से भेजा था। सुनीता ने कहा कि करोड़ों लोगों की दुआएं केजरीवाल के साथ हैं। दिल्ली के लोगों को मंदिर जाकर केजरीवाल के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। केजरीवाल ने अपना हर वादा निभाया है। केजरीवाल बहुत मजबूत और लोहे के बने हैं।

जेल से भेजा गया संदेश

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी के बाद जेल से देशवासियों के नाम संदेश भेजा है। शनिवार (23 मार्च 2024) को उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने इस मैसेज के बारे में सभी को बताया। दिल्ली के सीएम की पत्नी द्वारा जारी तीन मिनट 16 सेकंड के वीडियो संदेश में उन्होंने कहा, आपके बेटे और भाई अरविंद केजरीवाल ने जेल से आपको एक संदेश भेजा है। उन्होंने कहा कि चाहे वह जेल के अंदर हों या बाहर, उन्हें देश की सेवा करनी है। वह भारत को आगे ले जाना चाहते हैं।

ये भी पढ़े: Arvind Kejriwal Arrested: CM केजरीवाल की पत्नी का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

सुनीता केजरीवाल ने पढ़ा सीएम का संदेश

संदेश में लिखा था कि भारत के अंदर और बाहर कई ताकतें हैं जो देश को कमजोर बना रही हैं। दिल्ली में महिलाएं सोच रही होंगी कि केजरीवाल सलाखों के पीछे हैं। कौन जानता है कि उन्हें 1000 रुपये मिलेंगे या नहीं। मैं जल्द ही बाहर आऊंगा और अपना वादा निभाऊंगा। सुनीता केजरीवाल आगे कहा, केजरीवाल ने अपना हर वादा पूरा किया है। लोगों की दुआएं केजरीवाल के साथ हैं। उनके जीवन का हर पल देश के लिए है।

ये भी पढ़े: Arvind Kejriwal Arrested: CM केजरीवाल की पत्नी का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox