होम / Arvind Kejriwal Birthday: CM अरविंद केजरीवाल का आज जन्मदिन, AAP नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Arvind Kejriwal Birthday: CM अरविंद केजरीवाल का आज जन्मदिन, AAP नेताओं ने दी शुभकामनाएं

• LAST UPDATED : August 16, 2024

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Arvind Kejriwal Birthday: तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आज जन्मदीन है वो 56 साल के हो गए है। जेल में रहने कि वजह से केजरीवाल आज अपना जन्मदिन परिवार और कार्यकर्ताओं के साथ नहीं मना पाएंगे। इस मौके पर आप नेता और दिल्ली की मंत्री आतिशी ने ‘X’ पर पोस्ट कर सीएम केजरीवाल को शुभकामनाएं दीं।

आतिशी ने केजरीवाल के लिए लिखी पोस्ट

आतिशी ने लिखा कि आधुनिक भारत के क्रांतिकारी अरविंद केजरीवाल का आज जन्मदिन है, जिन्होंने अपने शासन मॉडल से दिल्ली की दशा-दिशा बदल दी। उन्होंने अपनी ईमानदारी की राजनीति से दिल्ली के लोगों को नई उम्मीद दी। आतिशी ने आगे लिखा, तानाशाही से लड़ते हुए लाखों लोगों का भविष्य संवारने वाले अरविंद केजरीवाल आज झूठे केस में जेल में हैं। लेकिन, सच्चाई की जीत होगी, दिल्लीवासियों के प्यारे मुख्यमंत्री बाहर आएंगे।

ये भी पढ़े: Kailash Gehlot: तिरंगा फहराने के बाद कैलाश गहलोत ने दिया भावुक संबोधन, केजरीवाल को लेकर कही ये बात

मनीष सिसोदिया ने भी दी शुभकामनाएं

दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा, “देश में चल रही तानाशाही के खिलाफ सबसे कठिन लड़ाई लड़ने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री, मेरे सबसे प्रिय मित्र और राजनीतिक गुरु अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हमें गर्व है कि हम एक ऐसे देशभक्त और क्रांतिकारी नेता के सिपाही हैं, जिन्होंने तानाशाह के सामने घुटने टेकने के बजाय जेल जाना चुना। आज देश का लोकतंत्र अरविंद केजरीवाल के रूप में जेल में कैद है।

तिहाड़ जेल में बंद हैं केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति मामले में 21 मार्च 2024 को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए 10 मई को जमानत मिल गई थी। 2 जून को उन्होंने वापस तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया था। फिलहाल अरविंद केजरीवाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। उनके जन्मदिन पर पार्टी के नेता सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें बधाई दे रहे हैं।

ये भी पढ़े: Delhi Weather: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल, जानिए आज की ताजा अपडेट

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox