Saturday, July 6, 2024
HomeDelhiArvind Kejriwal Birthday: PM मोदी ने सीएम केजरीवाल को दी जन्मदिन की...

Arvind Kejriwal Birthday:

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके जन्मदिन के अवसर पर बधाई दी है। पीएम ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्राथना करते हुए ट्विटर के माध्यम से उनको शुभकामनाएं दी। आपको बता दें की इस साल सीएम केजरीवाल 54 वर्ष के हो गए है।

पीएम ने ट्वीट में लिखा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। पीएम ने ट्वीट कर लिखा- “दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके लंबे जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’’ वहीं दूसरी ओर सीएम केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद भी किया है। आपको बता दें की पीएम ने अपने ट्विटर के माध्यम से मुख्यमंत्री को बधाई दी है।

सीएम ने दी यह प्रतिक्रिया

प्रधानमंत्री की शुभकामनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘थैंक्यू सर।’’ आपको बता दें की अरविंद केजरीवाल का जन्म हरियाणा के भिवानी में 16 अगस्त 1968 के दिन हुआ था। अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सातवें मुख्यमंत्री हैं, और साथ ही दिल्ली के अधिकारी और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक भी हैं।

ये भी पढ़े: अब बिना डॉक्यूमेंट्स दिखाए मिला जाएगी एयरपोर्ट पर एंट्री, जानिए कैसे होगी एंट्री?

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular