Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiArvind Kejriwal: दिल्ली में फेल हुई भाजपा की चाल, केजरीवाल ने कहा-...

Arvind Kejriwal: 

Arvind Kejriwal: दिल्ली विधानसभा के बुलाए गए विशेष सत्र में भाजपा विधायकों में नारेबाजी की, जिसके विरोध में आप विधायकों ने भी जवाबी नारेबाजी कर उसका जवाब दिया। आपको बता दे कि भाजपा विधायकों के बाहर आने के बाद भी आप विधायक भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। जिसे शांत कराने के लिए दिल्ली विधानसभा की उपाध्यक्ष राखी बिरला प्रयास करती रही।

हंगामा करने ही सदन में आए भाजपा विधायक: केजरीवाल

आपको बता दे कि इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा विधायकों के रवैए की भी कड़ी निंदा की। केजरीवाल ने भाजपा विधायक पर आरोप लगाया कि वह चर्चा करना नहीं चाहते, वह केवल हंगामा करने की नियत से सदन में आते हैं। और यही कारण है कि उन्हें सदन से बाहर निकाला गया। मुख्यमंत्री ने कहा “आज देश में महंगाई अपनी चरम पर है, लोगों के घरों में खाना बनाना मुश्किल हो गया है। केंद्र सरकार ने हर मामले में टैक्स लगा दिया है। इतना टैक्स कभी भी नहीं लगा था। देश आजाद होने के बाद कभी भी दूध, दही, अनाज, दाल, चावल, चीनी पर टैक्स नहीं लगा था। अंग्रेजों ने भी कभी यह टैक्स नहीं लगाए।”

‘भाजपा का ऑपरेशन लोटस फेल’

केजरीवाल ने कहा कि हमारे विधायक ईमानदार हैं इसलिए एक भी विधायक नहीं बिका है। भाजपा का ऑपरेशन लोटस दिल्ली में फेल हो गया। जनता को विश्वास दिलाने और उसे बताने के लिए कि हमारा एक भी विधायक नहीं बिका और भाजपा खरीदने में कामयाब नहीं हो सकी इसी कारण हम विश्वास प्रस्ताव लेकर आए हैं। उन्होंने कई राज्यों की सरकार गिरा दी, ये सरकारें कैसे गिरी यह एक रोचक तथ्य है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि झारखंड की सरकार गिराई जाएगी, इस कार्य में केंद्र सरकार जुटी हुई है और वह सरकार गिराने के लिए डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ाकर पैसे का इंतजाम करेगी।

 

ये भी पढ़े: केजरीवाल ने विधानसभा में रखा विश्वास प्रस्ताव, BJP के खिलाफ दिया ये बड़ा बयान

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular