Monday, July 1, 2024
HomeBreaking NewsArvind Kejriwal Health: अचानक बिगड़ी CM केजरीवाल की तबियत, पत्नी ने दी...

Arvind Kejriwal Health: अचानक बिगड़ी CM केजरीवाल की तबियत, पत्नी ने दी जानकारी

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Arvind Kejriwal Health: दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार (28 मार्च) को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी रिमांड 1 अप्रैल तक बढ़ा दी। सीएम केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था।

सुगर लेवल हो रहा है कम – सुनीता केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सेहत को लेकर उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने अपडेट दिया है। उन्होंने कहना है कि उनका शुगर लेवल कम हो गया है और उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। आपके सीएम को धमकाया और परेशान किया जा रहा है। इसका जवाब जनता देगी।

1 अप्रैल तक ईडी की रिमांड पर केजरीवाल

दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में सीएम केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने आज उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट ने उन्हें 1 अप्रैल तक चार दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया। रिमांड सुनवाई के दौरान अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी कोर्ट रूम में मौजूद रहीं।

ये भी पढ़े: http://President: कैसे लगता है राष्ट्रपति शासन, सरकार कौन चलाता है; कानून व्यवस्था कैसी होती…

पत्नी ने भी खराब सेहत का मुद्दा उठाया

सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने बुधवार को एक वीडियो जारी किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि उनका शुगर लेवल ठीक नहीं है, लेकिन उनका संकल्प मजबूत है। केजरीवाल ने कहा था कि वो एक सच्चे देशभक्त, निडर और साहसी इंसान हैं। उनकी लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सफलता की में कामना करती हूं।

21 मार्च को गिरफ्तार किया गया

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को ईडी ने हिरासत में लिया था। केजरीवाल को उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था।

ये भी पढ़े: Delhi School: दिल्ली के इन कक्षाओं का रिजल्ट आज, जानिए कैसे कर सकेंगे चेक

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular