Categories: Delhi

Arvind Kejriwal: केजरीवाल ने उपराज्यपाल और केन्द्र पर साधा निशाना, कहा- दिल्ली में महंगाई सबसे कम

Arvind Kejriwal:

Arvind Kejriwal: दिल्ली देश में स्टार्ट-अप, ईवी, शिक्षा, स्वास्थ्य, सीसीटीवी और हरित क्षेत्र में नंबर बन चुकी है। ये बात केंद्र सरकार रिपार्ट में सामने आई है। आपको बता दे इसी के साथ दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राशन, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, बसों का सफर और तीर्थ यात्रा मुफ्त होने की वजह से पूरे देश में सबसे कम महंगाई दिल्ली में है।

आपको बता दे इससे पहले राष्ट्रीय ध्वज फहराकर मुख्यमंत्री ने दिल्लीवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। इस कार्यक्रम की शुरुआत वंदेमातरम गीत के साथ हुई। परेड कमांडर एसीपीपी अभिनंदन के अनुरोध पर निरीक्षण जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने तीन टुकड़ियों में विभाजित दिल्ली पुलिस का दल, होमगार्ड, अग्निशमन सेवा, एनसीसी कैडेट्स का निरीक्षण किया। इस कार्यक्रम में कई स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया।

केजरीवाल केंद्र पर साधा निशाना
आपको बता दे मुख्यमंत्री ने कहा कि चीन हमारी जमीन पर कब्जा कर रहा है और हम उससे व्यापार बढ़ाते ही जा रहे हैं। 2020 में केंद्र सरकार ने चीन से 65 बिलियन डॉलर, तो 2021 में 95 बिलियन डॉलर का सामान खरीदा। हमारा फर्ज बनता है कि हम बॉर्डर पर चीन का मुकाबला कर रहे अपने सैनिकों का साथ दें और चीन का बहिष्कार कर उनको कड़ा संदेश दें। यह सभी भारतवासियों के लिए चिंता का विषय है।
सीएम ने उपराज्यपाल पर साधा निशाना
बता दे मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी दिलाकर देश में जनतंत्र की स्थापना की, जहां जनता और चुनी हुई सरकारें सुप्रीम है। लेकिन पिछले कुछ वर्षो से जनतंत्र पर आंच आने लगी है। दिल्ली एक राज्य ऐसा है, जहां की चुनी हुई सरकार ने ढेरों कानून पास किए, पर उपराज्यपाल उस पर दस्तखत करने को तैयार नहीं हैं। एक व्यक्ति विशेष में जनतंत्र को गुलाम बना दिया गया है। ये जुडिशरी, राज्य सरकारों, किसानों, छात्रों और व्यापारियों से लड़ रहे हैं। अगर हम लड़ाई-झगड़ा छोड़ मिलकर काम करें, तो भारत को दुनिया का नंबर-1 देश बनने से कोई नहीं रोक सकता।
सबसे कम महंगाई दिल्ली में है
आपको बता दे इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की रिपोर्ट भी वये कहती है कि पूरे देश में सबसे कम महंगाई दिल्ली के अंदर है। दिल्ली में महंगाई की दर 3 फीसद है, जबकि गुजरात में 7 फीसद, हरियाणा में 7.8 फीसद है, जो दिल्ली से ढाई गुना ज्यादा है। मध्यप्रदेश में महंगाई की दर 7.5 फीसद है। मध्यप्रदेश में भी दिल्ली से 2.5 गुना ज्यादा महंगाई है।
अगर कोई सामान दिल्ली में 100 रुपए की मिलती है, तो हरियाणा और मध्यप्रदेश में 250 रुपए में बिकती है। उत्तर प्रदेश में महंगाई दर 6.8 फीसद है। पूरे देश में सबसे सस्ती चीजें और सबसे कम महंगाई दिल्ली में है, क्योंकि आज दिल्ली में बिजली, पानी मुफ्त है।
Asmita Patel

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago