Categories: Delhi

Arvind Kejriwal PC: दिल्ली के विकास के लिए केजरीवाल ने बनाया नया प्लान, जानिए क्या-क्या की इसकी तैयारी

Arvind Kejriwal PC:

Arvind Kejriwal PC: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस की है। जिसमें उन्होनें दिल्ली के विकास के बारें में जनता से कुछ जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि सरकार दिल्ली की सड़कों को सुंदर बनाना चाहती है। इसके साथ ही सीएम केजरीवाल ने कहा कि फुटपाथ भी ठीक करेंगे और उन्हें सुंदर बनाया जाएगा।

ये भी किया जाएगा ठीक

आपको बता दे सीएम केजरीवाल ने कहा कि सड़क और फुटपाथ के साथ-साथ मैनहोल को भी ठीक करेंगे। इसके आगे उन्होंने कहा कि साइनेज और खंभे भी ठीक किए जाएंगे। साथ ही सब-वे के भीतर भी सारी खराब चीजों को ठीक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़कों की रेलिंग जो टूटी हुई है, उनको भी ठीक किया जाएगा। सड़कों के गड्ढे भी ठीक किए जाएंगे।

20 मार्च को जारी होगा वर्क ऑर्डर

बता दे सीएम केजरीवाल ने आगे बताया कि 20 मार्च के आसपास वर्क ऑर्डर किया जाएगा तब काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए 10 साल का कांट्रेक्ट दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि 10 साल में इन सड़कों को दो बार ठीक किया जाएगा।

3 बार हफ्ते में होगी फुटपाथ की मरम्मत

आपको बता दे केजरीवाल ने कहा कि डेली या एक हफ्ते में 3 बार दिल्ली के फुटपाथ को ठीक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान मैकेनिकल स्वीपिंग की जाएगी। इसके साथ ही डीप-स्क्रबिंग भी की जाएगी। इसके अलावा, साफ-सफाई और बाकी चीजों के लिए भी 10 साल का कॉन्ट्रैक्ट दिया जाएगा।

लगाए जाएंगे पेड़-पौधे

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की सड़कों को दुरुस्त करने के साथ ही उसे हरा-भरा करने का भी काम किया जाएगा। इसके साथ ही हर चीज की लगातार मॉनिटरिंग भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि 1-2 दिन में कैबिनेट में इसे पास कर लिया जाएगा। केजरीवाल ने बताया कि इस पर पहले वर्ष 4500 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

 

ये भी पढ़े: बीजेपी के लिए लोकसभा चुनाव में बनेगा ये बड़ी चुनौती, सर्वे में हुआ इसका खुलासा

Asmita Patel

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago