Tuesday, July 2, 2024
HomeDelhiअरविंदर सिंह लवली ने ​दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का ग्रहण किया पदभार, पार्टी...

India News (इंडिया न्यूज़) : वरिष्ठ नेता अरविंदर सिंह लवली ने आज दिल्ली कांग्रेस की कमान आधिकारिक रूप से ग्रहण किया। लवली की ताजपोशी के दौरान कांग्रेस के अलग-अलग गुटों के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। सामने आई तस्वीरों के मुताबिक, लंबे अरसे बाद कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं में पुराण जोश दिखा।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कही यह बात

बता दें, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अरविंदर सिंह लवली द्वारा स्वीकार करने पर खुशी जाहिर की है। पार्टी की आर से जारी बयान में कहा गया है कि हमें उम्मीद है आपके नेतृत्व में दिल्ली कांग्रेस फिर से बुलंदियों को छूएगी।

धन्यवाद देते हुए लवली ने की यह अपील

बता दें, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी स्वीकार करने के तत्काल बाद अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि मैं सभी कांग्रेसजनों का सर झुका के धन्यवाद करना चाहता हूं, जो जिम्मेदारी और विश्वास आपने मुझ पर दिखाया है, उसे हम अच्छे से पूरा करने की कोशिश करेंगे। इसके बाद उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अपील किया कि हमें केवल कांग्रेस को मजबूत करने की जरूरत नहीं है, बल्कि देश को कुशासन से मुक्ति दिलाने के लिए हमें संघर्ष करने की जरूरत है।

also read ; बारिश की वजह से रुका भारत -पाक के बीच का मुकाबला, कल रिजर्व डे में खेला जएगा मैच

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular