होम / Asafali Road Mahila Haat : केवल 300 महिला विक्रेताओं को होगी पटरी लगाने की अनुमति

Asafali Road Mahila Haat : केवल 300 महिला विक्रेताओं को होगी पटरी लगाने की अनुमति

• LAST UPDATED : March 9, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :
Asafali Road Mahila Haat : आसफ अली रोड स्थित प्रसिद्ध महिला हाट दिल्ली का पहला अधिकृत पटरी बाजार बनाया जाएगा। इसके लिए उत्तरी निगम ने टाउन वेंडिंग प्लान बना लिया है, जहां पर केवल महिला विक्रेताओं को पटरी लगाने की अनुमति दी जाएगी। इसमें 300 महिलाएं यहां पर पटरी लगा सकेंगी। फिलहाल, यहां पर पुरानी दिल्ली का साप्ताहिक पुस्तक बाजार हर रविवार को लगता है, जिसमें पुरानी से लेकर नई स्कूली और प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकों और पत्रिकाओं की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं। (Asafali Road Mahila Haat)

Asafali Road Mahila Haat
उत्तरी निगम के शहरी सदर पहाड़गंज जोन की ओर से तैयार किए गए वेंडिंग प्लान के तहत यहां पर शौचालय से लेकर स्ट्रीट लाइट से पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था है। चांदनी चैक के नजदीक होने की वजह से यहां पर आने के लिए मेट्रो से लेकर सार्वजनिक परिवहन की पर्याप्त व्यवस्था है। इसको देखते हुए यहां पर निगम टाउन वेंडिंग प्लान के तहत पांच हजार वर्ग मीटर स्थान पर यह वेंडिंग प्लान बनाया गया है, जिसमें महिलाएं खाने की वस्तुओं के साथ शिल्प उत्पाद व खिलौने आदि की बिक्री कर सकेंगी। (Asafali Road Mahila Haat)

शहरी सदर पहाड़गंज जोन के उपायुक्त राजेश गोयल ने बताया कि यह दिल्ली का पहला ऐसा बाजार होगा, जो पूरी तरह से स्ट्रीट वेंडिंग के लिए महिलाओं के लिए होगा। इससे गरीब महिलाओं को अपने उत्पाद बड़े स्तर पर बेचने का मौका इस बाजार के जरिये मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि इस वेंडिंग प्लान को अनुमति मिलने के बाद इन महिला विक्रेताओं को व्यापार शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि से लेकर दिल्ली सरकार की विभिन्न योजनाओं के जरिये मदद भी की जाएगी। यह बाजार पूरे दिन का होगा। यानी सुबह से लेकर रात्रि तक यहां पर बाजार लगाया जा सकेगा। हालांकि किसी को भी यहां पर स्थायी रूप से सामान रखने की अनुमति नहीं होगी।

रेहड़ी-पटरी लगाने वालों का सर्वे हो गया है पूरा Asafali Road Mahila Haat

 

निगम के अधिकारी के अनुसार जोन में रेहड़ी-पटरी लगाने वालों का सर्वे पूरा हो गया है। यहां पर जिन 300 महिलाओं को स्थान दिया जाएगा, वे इसी जोन में दूसरी जगह से स्थानांतरित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि टाउन वेंच्डग प्लान के जरिये निगम ऐसे स्थानों से वेंडरों को स्थानांतरित भी करेगा, जहां पर इनके कारण जाम की समस्या होती है। ऐसे में उन वेंडरों को वहां से स्थानांतरित करके महिला हाट में स्थान दिया जाएगा। निगम की ओर से इलाके में बनाए जाए वेंच्डग जोन का व्यापारी विरोध कर रहे हैं। हालांकि, चूंकि मामला न्यायालय में विचाराधीन है। ऐसे में व्यापारी सामने आकर नहीं बोल रहे हैं। (Asafali Road Mahila Haat)

चांदनी चौक और आस-पास के इलाके में बनाया जा रहा है वेंडिंग प्लान

चांदनी चैक के एक व्यापारी एसोसिएशन के प्रधान ने कहा कि चांदनी चैक और उसके आस-पास के इलाके में जो वेंडिंग प्लान बनाया जा रहा है, वह नियमों के विरुद्ध है। कानून कहता है कि वार्ड की रिहायशी जनसंख्या के केवल 2.5 प्रतिशत वेंडरों को अनुमति दी जा सकती है। ऐसे में यहां चार हजार पुराने और तीन हजार नए वेंडरों को कैसे स्थान दिया जा रहा है, यह समझ से परे है, वहीं अस्पतालों के बाहर भी वेंडिंग प्लान लागू करने पर राष्ट्रीय हाकर मजदूर महासंघ के महासचिव अनिल बख्शी ने कहा कि पहले पांच लाख वेंडरों का सर्वे पूरा किया जाए। (Asafali Road Mahila Haat)

Also Read : Light House Center Inaugurated : डिप्टी सीएम ने किया डीएसईयू के पहले लाइट हाउस केंद्र का उद्धाटनhttps://indianewsdelhi.com/delhi/light-house-center-inaugurated/

Also Read :  denial of delhi high court : 123 संपत्तियों की डी-लिस्टिंग पर रोक लगाने से दिल्ली हाई कोर्ट का इन्कार, केंद्र से मांगा जवाबhttps://indianewsdelhi.com/delhi/denial-of-delhi-high-court/

READ MORE :Youth Dies After Being Hit by Dumper डंपर की चपेट में आने पर युवक की मौत

Connect With Us : Twitter | Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox