Thursday, November 30, 2023
HomeDelhiAshneer Grover: अश्नीर ग्रोवर को पत्नी सहित एयरपोर्ट पर रोका गया, न्यूयॉर्क...

Ashneer Grover: अश्नीर ग्रोवर को पत्नी सहित एयरपोर्ट पर रोका गया, न्यूयॉर्क जा रहे थे दोनों

India News(इंडिया न्यूज़), Ashneer Grover: भारतपे के पूर्व प्रबंध निदेशक अश्नीर ग्रोवर और उनकी पत्नी माधुरी जैन को गुरुवार देर रात दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रोक दिया। अधिकारियों ने बताया कि ईओडब्ल्यू ने पिछले हफ्ते इन दोनों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था।

न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो रहे थे

भारतपे के सह-संस्थापक अश्नीर ग्रोवर और उनकी पत्नी माधुरी जैन को उनके खिलाफ जारी एलओसी (लुक आउट सर्कुलर) के आधार पर गुरुवार को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रोक दिया गया। मामले से जुड़े सूत्रों ने मीडिया को बताया कि ये जोड़ा न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो रहे थे।

ये है पूरा मामला

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के अनुरोध पर दंपति के खिलाफ एलओसी जारी की गई थी। इससे पहले जून में, ईओडब्ल्यू ने धन के कथित गबन और भारतपे का संचालन करने वाली रेजिलिएंट इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड को 81 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने के लिए दंपति और परिवार के कुछ अन्य सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular