होम / Ashneer Grover Case: अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नी को दिल्ली पुलिस का नोटिस, जानिए पूरा मामला

Ashneer Grover Case: अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नी को दिल्ली पुलिस का नोटिस, जानिए पूरा मामला

• LAST UPDATED : November 18, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), Ashneer Grover Case: भारतपे के सह-संस्थापक अश्नीर ग्रोवर और उनकी पत्नी माधुरी जैन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने ‘इस फिनटेक यूनिकॉर्न’ में 81 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में दोनों को पूछताछ के लिए बुलाया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार (17 नवंबर) को यह जानकारी दी। दंपति को भारतपे द्वारा की गई शिकायत पर चल रही जांच में शामिल होने के लिए नोटिस दिया गया है। दोनों को 21 नवंबर को ईओडब्ल्यू के मंदिर मार्ग स्थित कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया है। दोनों से एक साथ पूछताछ की जाएगी।

दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया

इधर, दिल्ली पुलिस के नोटिस से कुछ घंटे पहले ही ग्रोवर ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ‘एक्स’ पर एक पोस्ट कर दावा किया था कि वह गुरुवार (16 नवंबर) को अपनी पत्नी के साथ छुट्टियां मनाने न्यूयॉर्क जा रहे हैं। उन्हें फ्लाइट पकड़ने से पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर रोक दिया था।

ग्रोवर दंपत्ति के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

ईओडब्ल्यू के अधिकारियों ने ग्रोवर दंपत्ति को समन भेजे जाने की पुष्टि की और कहा कि दोनों पति-पत्नी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है, जिसके कारण उन्हें देश छोड़ने से रोका गया है। भारत पे की शिकायत के आधार पर ईओडब्ल्यू ने इस साल मई में ग्रोवर, उनकी पत्नी माधुरी और परिवार के सदस्यों दीपक गुप्ता, सुरेश जैन और श्वेतांक जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

फर्जी कंपनियों को फंड ट्रांसफर किया गया

दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने कहा है कि भारतपे में कथित तौर पर ग्रोवर और उनके परिवार द्वारा संचालित फर्जी एचआर परामर्श कंपनियों को धन हस्तांतरित किया गया था। इसकी जानकारी मिलने के बाद शिकायत दर्ज कराई गई। इस सिलसिले में जांच चल रही है। ईओडब्ल्यू सूत्रों ने बताया कि इस मामले में अधिकारियों ने 7 नवंबर को कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की थी। इस बीच ग्रोवर दंपत्ति देश छोड़कर विदेश जाना चाहते थे, जिसके चलते उन्हें रोक लिया गया है और उनसे पूछताछ की जाएगी।

इसे भी पढ़े:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox