Monday, July 8, 2024
HomeDelhiAsia Cup Record: आज एशिया कप में सचिन का रिकॉर्ड तोड़ सकते...

India News(इंडिया न्यूज़)Asia Cup Record: आज यानी 17 सितंबर को एशिया कप 2023 का फाइनल मैच भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। एशिया कप में दोनों टीमों के बीच आठवां फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। बता दे कि रोहित की गिनती भारत के सर्वश्रेष्ठ ओपनर्स में होती है। उन्होंने अपने दम पर टीम इंडिया को कई मैच जिताए हैं। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा एक बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं अगर वह पीच पर टीके रहे तो वह आज एक बड़ा रिक़़ॉर्ड अपने नाम दर्ज कर सकते है और वह सचिन तेंदुलकर को पीछे कर सकते हैं।

इतने रन बनाते ही तोड़ेंगे रिकॉड

भारत के लिए वनडे एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। उन्होंने भारत के लिए 971 रन बनाए हैं। तो वहीं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 939 रन बनाए हैं। अगर श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मैच में कप्तान रोहित 61 रन और बना लेते हैं तो वह सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। इसके अलावा वनडे एशिया कप में 1000 रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी बन जाएंगे।

 एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

  1. सनथ जयसूर्या- 1220 रन

2. कुमार संगाकारा- 1075 रन

3. सचिन तेंदुलकर- 971 रन

4. रोहित शर्मा- 939 रन

5. मुश्फिकुर रहीम- 830 रन

2007 में किया टीम इंडिया के लिए डेब्यू 

रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के लिए जून 2007 में डेब्यू किया था। उसके बाद वह टीम से अंदर-बाहर होते रहे। लेकिन 2013 में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें ओपनिंग में उतारने का फैसला लिया। इसके बाद से ही वह भारतीय बैटिंग ऑर्डर की अहम भुनिका निभाने लगे। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने एशिया कप 2018 का खिताब जीता था। तब भारत ने फाइनल में बांग्लादेश को हराया था। आज अगर श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला जीत जाते हैं तो वह एशिया कप के दो खिताब जीतने वाले कुल तीसरे भारतीय कप्तान बनेंगे। उनसे पहले महेंद्र सिंह धोनी और मोहम्मद अजहरुद्दीन दो-दो खिताब जीत चुके हैं। बता दे कि रोहित ने टीम इंडिया के लिए अभी तक 249 मैचों में 10031 रन बनाए हैं, जिसमें 30 शतक शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने 51 अर्धशतक भी लगाए हैं।

इसे भी पढ़े:PM Modi Health Fitness Secret: पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर जानें PM Modi के फिटनेस का राज

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular