होम / तिहाड़ जेल के असिस्टेंट सुपरिटेंडेट गिरफ्तार, जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर की मदद का है आरोप

तिहाड़ जेल के असिस्टेंट सुपरिटेंडेट गिरफ्तार, जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर की मदद का है आरोप

• LAST UPDATED : May 3, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :
दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने तिहाड़ जेल के एक 57 वर्षीय असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट प्रकाश चंद को गिरफ्तार किया है। उन पर जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर को पैसों के बदले सुविधाएं प्रदान करने का आरोप है।

आरोपी 29 अप्रैल को किया गया था गिरफ्तार

Assistant Superintendent Of Tihar Jail Arrested

तिहाड़ जेल परिसर के स्टाफ क्वार्टर में रहने वाले आरोपी प्रकाश चंद बीते माह 29 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। उनके खिलाफ पिछले साल अगस्त 2021 में आईपीसी की धाराओं 170, 384, 386, 388, 406, 409, 419, 420, 468, 471, 506, 186, 353, 120बी, 66-डी आईटी एक्ट और 3,4 मकोका के तहत थाना स्पेशल सेल  दिल्ली में एफआईआर दर्ज की गई थी।

वह 2019 से मई 2021 तक रोहिणी जेल में असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट के रूप में तैनात रहे थे। आरोप है कि रोहिणी जेल में अपनी पोस्टिंग और महाठग सुकेश चंद्रशेखर के वार्ड में ड्यूटी के दौरान उन्होंने आरोपी को अपराध करने में मदद की थी। वह वर्तमान में तिहाड़ जेल की जेल नंबर 2 में असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट के पद पर तैनात हैं।

दिल्ली पुलिस की मामले की कर रही है जांच

Assistant Superintendent Of Tihar Jail Arrested

बता दें कि, दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) भी 200 करोड़ रुपये के कथित धोखाधड़ी मामले में आरोपी शातिर महाठग सुकेश चंद्रशेखर के मामले की जांच कर रही है। ईओडब्ल्यू ने हाल ही में 82 जेल अधिकारियों से पूछताछ की अनुमति मांगी थी, जिन्होंने कथित तौर पर सुकेश को जेल के अंदर विशेष सुविधाएं दिलाई थी। इस तथ्य के सामने आने के बाद जेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया था और उन्होंने धरना भी दिया था।

धोखाधड़ी और उगाही के आरोप में दर्ज किया गया था एफआईआर

सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ धोखाधड़ी और उगाही के आरोप में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने एफआईआर दर्ज की थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया था। एफआईआर में सुकेश पर धोखाधड़ी और रेलीगेयर इंटरप्राइज के पूर्व प्रमोटर शिवेन्दर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह से उगाही का आरोप लगाया गया था। उन्हें रेलीगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड के धन के गबन के आरोप में दर्ज एक मामले में अक्टूबर 2019 में गिरफ्तार किया गया था।

चंद्रशेखर ओर उसके साथियों ने खुद को सरकारी अधिकारी बताते हुए अदिति सिंह से उनके पति को जमानत दिलाने में मदद का वादा कर उससे कथित तौर पर धन लिया। जेल में रहते हुए चंद्रशेखर ने खुद को केंद्र सरकार का अधिकारी बताते हुए अदिति सिंह को फोन कर उससे अपने खाते में ट्रांसफर करने को कहा था।

Also Read : होंडा कंपनी ने प्रशासन को भेंट किए 50 हजार कोरोना टेस्ट किट

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox