Saturday, July 6, 2024
HomeDelhiAtal Setu Bridge: PM मोदी आज करेंगे देश के सबसे लंबे पुल...

Atal Setu Bridge: PM मोदी आज करेंगे देश के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन, राष्ट्रीय युवा महोत्सव में लेंगे हिस्सा

India News(इंडिया न्यूज़), Atal Setu Bridge: हजारों करोड़ की लागत से बना अटल सेतु मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ेगा। यह पुल देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के लिए नई जीवन रेखा बनेगा, वहीं बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में भारत के विकास का एक नया उदाहरण है।

पीएम करेंगे अटल सेतु का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई में देश का सबसे लंबा समुद्री पुल अटल सेतु जनता को समर्पित करेंगे। इसके साथ ही वह नासिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे और 30,500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।

अटल सेतु की विशेषताएं (Atal Setu Bridge)

हजारों करोड़ की लागत से बना अटल सेतु मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ेगा। यह पुल देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के लिए नई जीवन रेखा बनेगा, वहीं बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में भारत के विकास का एक नया उदाहरण है। एक अनुमान के मुताबिक पुल से रोजाना करीब 70 हजार लोग सफर करेंगे। यहां 400 कैमरे लगे हैं, इसके अलावा ट्रैफिक दबाव की जानकारी जुटाने के लिए एआई आधारित सेंसर लगे हैं।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular