ट्रेंडिंग न्यूज़

Atishi Health Update: आतिशी को LNJP अस्पताल से छुट्टी मिली, जल संकट को लेकर कर रही थीं भूख हड़ताल

India News Delhi (इंडिया न्यूज), Atishi Health Update: दिल्ली की मंत्री आतिशी को आज यानी गुरुवार सुबह एलएनजेपी अस्पताल से छुट्टी मिल गई। भूख हड़ताल के दौरान आतिशी की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह दिल्ली में जल संकट के खिलाफ भूख हड़ताल पर थीं। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि आतिशी को सुबह 10.30 बजे अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

हरियाणा से पानी की मांग

आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली की जल मंत्री आतिशी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित हरियाणा से दिल्ली के हिस्से के पानी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर थीं। आपको बता दें कि आतिशी की तबीयत 5वें दिन बिगड़ने लगी थी और उन्हें ब्लड शुगर लेवल में गिरावट के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुरुआत में उन्हें अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था, लेकिन बाद में उनकी हालत में सुधार होने पर उन्हें जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था।


ये भी पढ़े: JNU Protest: NEET-UG विवाद पर JNU छात्र संघ का जंतर-मंतर पर आंदोलन

अनशन के दौरान बिगड़ी तबीयत (Atishi Health Update)

आतिशी ने कहा था कि वह दिल्ली के 28 लाख लोगों को पानी मुहैया कराने के लिए अनशन करेंगी। वह 21 जून से अनशन पर थीं। अनशन के पांचवें दिन उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अनशन के दौरान आतिशी का शुगर लेवल कम हो गया था। उनका वजन कम हो गया था। इसके साथ ही उनका कीटोन लेवल भी बढ़ गया था।

अस्पताल में भर्ती होने के बाद खत्म किया अनशन

आतिशी ने कहा था कि 100 MGD का मतलब है कि दिल्ली को 46 करोड़ लीटर कम पानी मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह 46 करोड़ लीटर पानी एक दिन में 28 लाख लोगों के काम आएगा। 28 लाख दिल्लीवासी पानी की एक-एक बूंद के लिए इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि जब तक हरियाणा सरकार दिल्ली को मिलने वाला पूरा पानी नहीं छोड़ देती, तब तक मेरा अनशन जारी रहेगा।

ये भी पढ़े: Kejriwal’s Case: CBI की किस दलील पर केजरीवाल को आया गुस्सा

Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago