होम / Atishi Hunger Strike: AAP मंत्री आतिशी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली में पानी के लिए कर रही थीं भूख हड़ताल

Atishi Hunger Strike: AAP मंत्री आतिशी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली में पानी के लिए कर रही थीं भूख हड़ताल

• LAST UPDATED : June 25, 2024

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Atishi Hunger Strike: दिल्ली की जल मंत्री आतिशी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया है। भूख हड़ताल के पांचवें दिन आतिशी की तबीयत बिगड़ गई। आतिशी पिछले चार दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं और उनका दावा है कि हरियाणा दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं दे रहा है।

आतिशी की तबीयत बिगड़ी (Atishi Hunger Strike)

आम आदमी पार्टी ने जानकारी दी है कि आधी रात को आतिशी का ब्लड शुगर लेवल गिरकर 43 हो गया और देर रात 3.00 बजे 36 पर पहुंच गया। ब्लड शुगर में गिरावट का यह स्तर चिंताजनक है, इसलिए डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया अकाउंट से उनका एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें आतिशी स्ट्रेचर पर एंबुलेंस से अस्पताल जाती नजर आ रही हैं।

ये भी पढ़े: Arvind Kejriwal को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली जमानत, याचिका पर 26 जून को…

आतिशी का वजन घटा

आम आदमी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आतिशी का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, जल मंत्री आतिशी जी की तबीयत खराब हो गई। आधी रात को उनका ब्लड शुगर लेवल 43 और सुबह 3 बजे 36 हो गया, जिसके बाद एलएनजेपी अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत भर्ती करने की सलाह दी। इस लंबी भूख हड़ताल का उनके स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है, जिसके चलते उन्हें सोमवार देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया था कि आतिशी का वजन 2.2 किलोग्राम कम हो गया है और उनका ब्लड प्रेशर भी कम है, जो चिंता का विषय है। फिलहाल उनका वजन 63.6 किलोग्राम है।

5 दिन से भूख हड़ताल पर बैठीं है आतिशी

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया है। भूख हड़ताल के पांचवें दिन आतिशी की तबीयत बिगड़ गई। आतिशी ने कहा कि दिल्ली का सारा पानी पड़ोसी राज्यों से आता है। ऐसे में हरियाणा की भाजपा सरकार ने दिल्ली के हिस्से का 100 एमजीडी पानी रोक दिया है। दिल्ली के 28 लाख से ज्यादा लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। इसलिए आतिशी ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप की मांग की है।

ये भी पढ़े: Atishi hunger strike: आतिशी का अनशन के चौथे दिन हुआ बुरा हाल, वीडियो मैसेज…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox