होम / Attempt to commit suicide: आत्महत्या के प्रयास में सिग्नेचर ब्रिज से युवती यमुना में कूदी

Attempt to commit suicide: आत्महत्या के प्रयास में सिग्नेचर ब्रिज से युवती यमुना में कूदी

• LAST UPDATED : February 15, 2023

Attempt to commit suicide: उत्तरी दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज से मंगलवार को 17 साल की एक लड़की ने आत्महत्या के प्रयास में यमुना नदी में छलांग लगा दी। गनिमत रही कि इस घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों की नजर इस पर पड़ गई, इसकी जानकारी उनलोगों ने पास मौजूद गोताखोर को दिया। गोताखोर तुरंत यमुना में कूद गए। कुछ ही देर बाद किशोरी को पानी से सकुशल बाहर निकाल लिया गया। किशोरी बहुत बुरी तरह डरी हुई थी। जब इस घटना की जानकारी उनके परिजन को दी गई, तो पता चला कि लड़की किसी बात को लेकर पिता के रवैये से नाखुश थी।  जिसके बाद वह बहाना बनाकर घर से बाहर निकल गई। बीती रात करीब सवा नौ बजे वह उत्तरी दिल्ली स्थित सिग्नेचर ब्रिज पर पहुंची और मौका पाकर यमुना में छलांग लगा दी। वेलेंटाइन डे पर यमुना में किशोरी के छलांग लगाने पर मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है।

 

दरअसल, अमूमन ब्रिज पर लोग रुककर नजारा लेते हैं। लोगों ने लड़की को पानी में कूदते हुए देखा तो उन्होंने शोर मचा दिया। यमुना किनारे मौजूद गोताखोरों ने किसी के कूदने की आवाज सुनी तो वह तुरंत यमुना में कूद गए। इसी बीच पुलिस को भी खबर दे दी गई। पुलिस व बोट क्लब इंचार्ज हरीश कुमार मौके पर पहुंचे। सात गोताखोरों की टीम ने किशोरी को पानी से सुरक्षित बाहर निकाला। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि किशोरी वजीराबाद इलाके की रहने वाली है। 

Tags:

Delhi News
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox