होम / Audit Report : वन विभाग की लापरवाही से जंगली जानवरों और मवेशियों से पौधों को पहुंचा नुकसान

Audit Report : वन विभाग की लापरवाही से जंगली जानवरों और मवेशियों से पौधों को पहुंचा नुकसान

• LAST UPDATED : March 21, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :
Audit Report : वन विभाग की लापरवाही से दिल्ली में गत तीन सालों से पौधों को जंगली जानवरों और मवेशियों से काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं, अधिकांश जगहों पर मिट्टी और जल संरक्षण के उपायों को न अपनाने की बात भी सामने आई है। इसे लेकर वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) ने 2016 और 2019 के बीच दिल्ली में किए गए वार्षिक पौधरोपण की आॅडिट रिपोर्ट वन विभाग को सौंपी है।

विभाग की ओर से पौधरोपण स्थलों के प्रस्तुत नहीं किए गए रिकॉर्ड Audit Report

Audit Report

एफआरआई ने रिपोर्ट में कहा है कि वन विभाग की ओर से पौधरोपण स्थलों के रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं किए गए है। इससे पौधों की निगरानी और भविष्य के कार्यान्वयन के संबंध में एक गंभीर समस्या बनी हुई है। विभाग की ओर से केवल पौधों की संख्या, साइटों के नाम और जीआईएस मानचित्र दिखाए गए है। कई स्थलों पर जंगली जानवरों और आवारा मवेशियों के कारण पौधों को काफी नुकसान पहुंचा है।

पौधों की सुरक्षा के लिए उपायों की बढ़ाने की जरूरत

रिपोर्ट में कहा गया है कि नए लगाए गए पौधों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए उपायों को बढ़ाने की जरूरत है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मिट्टी और जल संरक्षण के उपायों को अधिकांश स्थलों पर नहीं अपनाने से भी पौधों पर काफी बुरा प्रभाव पड़ा है। इसके साथ ही भूमि की उत्पादकता बढ़ाने, जल स्तर को रिचार्ज करने और पौधरोपण स्थलों पर जल व्यवस्था में सुधार करना अति जरूरी है।

जीआईएस आधारित योजना पर अमल करने की जरूरत

रिपोर्ट में यह भी दर्शाया गया है कि पौधरोपण के लिए चयनित स्थलों पर मिट्टी और जल संरक्षण गतिविधियों को शुरू करने के लिए जीआईएस आधारित योजना को नजरअंदाज किया गया है। हालांकि, पौधरोपण के आॅडिट निष्कर्षों ने एक उत्साहजनक तस्वीर भी पेश की है।

आग के कारण पौधों को होने वाले नुकसान पर जताई चिंता

एफआरआई टीम ने गर्मी के मौसम में आग के कारण पौधों को होने वाले नुकसान पर भी चिंता जताई और कहा कि दिल्ली में फील्ड स्टाफ को जंगल की आग नियंत्रण उपकरण प्रदान करना चाहिए ताकि आपात स्थिति में इसका समुचित उपयोग किया जा सकें। इसके साथ ही इसके कर्मियों को प्रशिक्षित करना भी जरूरी है। ताकि कर्मी सही समय पर इससे बेहतर सेवा दे सकें। इसके साथ ही एफआरई ने यमुना की बाढ़ में चपेट में आने वाले पौधों का भी जिक्र किया है।

बारिश के मौसम में बाढ़ से पौधों के क्षतिग्रस्त होने की रहती है संभावना

Audit Report

रिपोर्ट में बताया गया है कि यमुना नदी के तट पर उगाए गए पौधे भी बारिश के मौसम में बाढ़ से क्षतिग्रस्त होने की संभावना रहती हैं। 2016 और 2019 के बीच किए गए पौधरोपण अभियान के दौरान दिल्ली में लगभग 62 लाख पौधे लगाए गए थे। जिसमें 72 से 81 फीसदी तक पौधे बच गए हैं। हालांकि इस मामले में अभी बेहतर तरीके को अपनाना जरूरी है। (Audit Report)

Also Read : Made People Self Centered By Giving Name Plates : सत्याग्रही की तर्ज पर स्वछाग्रही की नेम प्लेट देकर लोगों को स्वछाग्रही बनाया

Also Read : Delhi Mohalla Clinic : भीड़ भाड़ वाले मेट्रो स्टेशनों पर खुलेंगे मोहल्ला क्लीनिक

Also Read : Delhi Police Arrests Gangster’s Wife : दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर राहुल जाट की पत्नी को किया गिरफ्तार

Also Read : Vikas Kumar Will Be The New MD Of DMRC : डीएमआरसी के नए एमडी होंगे विकास कुमार, उप राज्यपाल ने दी मंजूरी

Also Read : Delhi Meerut Rapid Rail : रैपिड रेल केhttps://indianewsdelhi.com/delhi/delhi-meerut-rapid-rail/ अंदर बहुत सारी होंगी सुविधाएं, पहली झलक आई सामने

Also Read :  Former Union Minister Sharad Yadav : पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव को खाली करना पड़ेगा सरकारी बंगलाhttps://indianewsdelhi.com/delhi/former-union-minister-sharad-yadav/

Also Read : Cricket New Rules 2022 गेंद पर सलाइवा लगाना हुआ बदं, जाने सभी नए नियमhttps://indianewsdelhi.com/sports/cricket-new-rules-2022/

Read More : Who Should Not Wear Pearl: इन लोगों को नहीं करना चाहिए मोती धारण हो सकता है नुक्सान

Read More : 10 Best Ways To Quit Smoking धूम्रपान छोड़ने के 10 बेहतरीन तरीके

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox