होम / Auto Expo 2023: आज से शुरू हो रहा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल शो, 30 कंपनियों के वाहनों से उठेगा पर्दा

Auto Expo 2023: आज से शुरू हो रहा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल शो, 30 कंपनियों के वाहनों से उठेगा पर्दा

• LAST UPDATED : January 11, 2023
Auto Expo 2023:

Auto Expo 2023: देश के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल शो यानी Auto Expo का आगाज आज, 11 जनवरी से होने जा रहा है। यह शो ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर में लग रहा है। जहां पहले दिन बॉलीवुड एक्टर शाहरूख खान नए वाहनों से पर्दा उठाएंगे।

आज 30 कंपनियों के वाहनों से उठेगा पर्दा

आपको बता दें कि यह ऑटो एक्सपो का 16वां एडिशन है। जहां इस बार शो का थीम ‘गतिशीलता की दुनिया की खोज’ रखा गया है। इतना ही नहीं शो के पहले दिन 30 से अधिक वाहन कंपनियां तीन वैश्विक और 75 से अधिक अन्य वाहन पेश करेंगी। इनमें आधे से ज्यादा इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन ईंधन चलित वाहन शामिल होंगे।

कब से कब तक होगा आयोजन 

इस शो का आयोजन 11 से 18 जनवरी 2023 के बीच किया जा रहा है। 11 और 12 जनवरी को शो केवल मीडिया कर्मियों के लिए रिजर्व है, और 13 से 18 जनवरी तक यह शो आम लोगों के लिए खुला रहेगा।

ये है शो की टाइमिंग 

वहीं अगर बात की जाए तो यह सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहेगा, जबकि वीकेंड में इसकी टाइमिंग सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक है। वहीं इस शो के आखिरी दिन 18 जनवरी को इसकी टाइमिंग सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगी।

ये भी पढ़े: ठंड के प्रकोप से दिल्लीवासियों को थोड़ी राहत, आज छाए रहेंगे बादल

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox