Categories: Delhi

Banavasi Kalyan Ashram : देशभर में बसे वनवासियों से संपर्क साधेगा बनवासी कल्याण आश्रम : कृपा प्रसाद सिंह

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

Banavasi Kalyan Ashram : अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम आगामी तीन वर्षोंं में सम्पूर्ण भारतवर्ष के वन क्षेत्रों के सभी एक लाख 82 हजार गावों में बसे वनवासियों से संपर्क साधेगा। यह बात अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के मार्गदर्शक कृपा प्रसाद सिंह ने यहां सेक्टर-29 स्थित रंगभूमि ओपन एयर थिएटर में वनवासी कल्याण आश्रम हरियाणा की गुरुग्राम इकाई द्वारा आयोजित परिवार मिलन समारोह व सांस्कृतिक कार्यक्रम में कही।

वनवासी कल्याण आश्रम सीधा संपर्क साधने में हुआ है सफल Banavasi Kalyan Ashram

कृपा प्रसाद सिंह ने कहा कि पूरे देश में रहने वाले जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही गैर-सरकारी संस्था वनवासी कल्याण आश्रम अब तक 51 हजार गावों (टोलों) तक विभिन सेवा माध्यमों के द्वारा सीधा संपर्क साधने में सफल हुआ है। शेष बचे एक लाख 31 हजार गावों के वनवासियों तक कल्याण आश्रम के कार्यकर्ता आगामी 2 से 3 वर्षों पहुंच जायेंगे।

सभी 1.82 लाख गावों में रह रहे इन वनवासियों कि कुल संख्या करीब 12 करोड़ है तथा कल्याण आश्रम अब तक दो करोड़ वनवासियों तक पहुंचा है। पूरे देश में करीब 12 करोड़ जनजातीय लोग विभिन वन क्षेत्रों में रहते है। इन वनवासियों को केवल भाषण देकर संगठित नहीं किया जा सकता, बल्कि उनकी सेवा करके उनमें राष्ट्रीय भाव जागृत किया जा सकता है। ये लोग बहुत स्वाभिमानी होते है।

वनवासी समाज पूरी तरह से है संघ-मय

पूरे देश का वनवासी समाज पूरी तरह से संघ-मय है। उन्हें मालूम है कि उनके पूर्वजों, मातृभूमि, संस्कृति, व सभ्यता के बारे में वनवासी कल्याण आश्रम जैसा संगठन ही बताता है। इस अवसर पर प्रांत उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी बोधराज सीकरी, सामाजिक संस्था के संस्थापक डीपी गोयल, ओमप्रकाश कथुरिया, पूर्व डायरेक्टर लायंस क्लब इंटरनेशनल विरेन्द्र कुमार लुथरा तथा समाजसेवी विनोद उप्पल भी उपस्थित थे। (Banavasi Kalyan Ashram)

देशवासियों से एक साथ मिलकर चलने का किया आह्वान

बोधराज सीकरी ने कहा सभी देशवासियों को एक साथ मिलकर चलने व कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्वोत्तर राज्यों से आकर रूद्रपुर में वनवे कल्याण आश्रम द्वारा चलित छात्रावास में शिक्षा व संस्कार ग्रहण कर रही 30 छात्राओं असम बिहू नृत्य, महिषासुरमर्दिनि नृत्य, पहाड़ी नृत्य, गणेश वंदना, देश भक्ति नृत्य तथा योग की प्रस्तुति कर उपस्थित अतिथिओं को मत्रमुग्ध कर दिया

। असम के बिहू नृत्य की प्रस्तुति अनुपम व अनूठी थी। इस नृत्य द्वारा छात्राओं ने पूर्वोत्तर की लोक संस्कृति से परिचित कराया। आश्रम के प्रान्त उपाध्यक्ष महिंदर नरेश ने बताया कि कल्याण आश्रम देश में रहने वाले 12 करोड़ वनवासी समाज के द्वारा सर्वांगीण विकास के लिए सेवारत हैं। (Banavasi Kalyan Ashram)

Also Read : Kejriwal Taunt On BJP : केजरीवाल का भाजपा पर तंज, भाजपा हिमाचल में काम करती तो न होता इतना खौफ

Also Read : Tajinder Pal Singh Bagga Mother Sister Harassed By Punjab Police : दिल्ली बीजेपी ने पंजाब पुलिस पर तजिंदर पाल सिंह बग्गा की मां-बहन को प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

Also Read : BJP Office Name Gurukamal : गुरुग्राम में भाजपा के प्रदेश कार्यालय का नाम रखा जाएगा गुरूकमल

Also Read : Fire In DTC Moving Bus : दिल्ली में डीटीसी की चलती बस में लगी आग, दो दुकान भी हुए प्रभावित

Also Read : India’s First World Peace Center : हरियाणा सरकार ने अहिंसा विश्व भारती संस्था को भूखंड आबंटित कियाhttps://indianewsdelhi.com/delhi/indias-first-world-peace-center/

Also Read : The Fire Broke Out in The Bag Kept in The Coach of The Train ट्रेन के कोच में रखे बैग में आग लगने से मची अफरा तफरीhttps://indianewsdelhi.com/delhi/the-fire-broke-out-in-the-bag-kept-in-the-coach-of-the-train/

READ MORE :Traffic Disrupted Due to Road Collapse Near Bus Stand बस अड्डे के पास सड़क धंसने से ट्रैफिक हुई बाधित

Connect With Us : Twitter | Facebook

 

Umesh Kumar Sharma

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

2 months ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

2 months ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

2 months ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

2 months ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

2 months ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

2 months ago