Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiBBC Documentary: DU में भी BBC डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग का एलान, प्रॉक्टर...

BBC Documentary: राजधानी दिल्ली में गुजरात के 2002 दंगों पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर जेएनयू और जामिया में हंगामा देखने को मिल रहा है। वहीं अब इसे लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रॉक्टर रजनी अब्बी ने पहले ही दिल्ली पुलिस को खत लिखकर उचित कार्रवाई करने की बात कही है।

प्रॉक्टर रजनी ने पुलिस को लिखा पत्र

आपको बता दें कि 24 जनवरी के दिन पश्चिम बंगाल की जादवपुर यूनिवर्सिटी में बीबीसी कि विवादित डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग के बाद इसकी पूरे देश के विश्वविद्यालयों में स्क्रीनिंग करने की बात कही गई थी। इसे ध्यान में रखते हुए एहतियात के तौर पर दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) की प्रॉक्टर रजनी अब्बी द्वारा दिल्ली पुलिस को इसे लेकर पत्र लिखा गया है।

DU में भी डॉक्यूमेंट्री दिखाने का एलान

बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। पहले तो हैदराबाद यूनिवर्सिटी में इसकी स्क्रीनिंग की गई, इसके बाद जेएनयू और जामिया में भी स्क्रीनिंग को लेकर हंगामा हो गया। इसके बाद अब दिल्ली यूनिवर्सिटी में भी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री दिखाए जाने को लेकर एलान किया गया है। ऐसे में ये संभव है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में भी इसको लेकर हलचल मच सकती है।

ये भी पढ़ें: आरोपी शंकर मिश्रा की जमानत याचिका हुई स्थगित, फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने का है आरोप

 

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular