होम / Beauty Of NDMC : एनडीएमसी क्षेत्र की सुंदरता को उपाध्यक्ष ने सराहा

Beauty Of NDMC : एनडीएमसी क्षेत्र की सुंदरता को उपाध्यक्ष ने सराहा

• LAST UPDATED : March 19, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
Beauty Of NDMC : नई दिल्ली क्षेत्र में विभिन्न छटाओं में रंगबिरंगे खिलते फूल धरती पर स्वर्ग का अहसास कराते हैं, यह बात नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने वरिष्ठ अधिकारियों और विभागाध्यक्षों के साथ नेहरू पार्क और शांति पथ- चाणक्य पुरी, नई दिल्ली का दौरा करने के दौरान कही।

Beauty Of NDMC

उपाध्याय ने कहा कि हमारा उद्देश्य एनडीएमसी क्षेत्र की सुंदरता और ग्रीन कवर को बढ़ाने के साथ-साथ माननीय प्रधान मंत्री के स्वच्छ भारत मिशन के दृष्टिकोण को पूर्ण मूर्त रूप देने और भारत की आजादी के 75 साल को आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाने के उपलक्ष्य पर किया जा रहा है।

पालिका परिषद के निदेशक ने बताया कि अलग-अलग रंगों में लगाया है पेटुनिया Beauty Of NDMC 

पालिका परिषद के निदेशक (उद्यान-दक्षिण) रईस अली एवं जोगिंदर डबास-उप निदेशक (उद्यान) ने यहां खिली फूलों की कलियों का तकनीकी विवरण देते हुए बताया कि अकबर रोड-मैथ्यू सर्कस चैराहे पर एनडीएमसी ने अलग-अलग रंगों में पेटुनिया की फूल कलियां, एंटिरहिनम, वबेर्ना, मैरीगोल्ड, साल्विया, लार्क्सपुर-ब्लू जबकि शांति पथ पर हमने साल्विया, कोरॉप्सिस, लिनम, डिमोर्फोटिका आदि के साथ अलग-अलग रंगों में पेटुनिया लगाया है। (Beauty Of NDMC)

उपाध्याय ने बताया कि एनडीएमसी दिल्ली के कुल क्षेत्रफल का 3 प्रतिशत है, लेकिन इसमें 64.5 प्रतिशत हरित क्षेत्र है इसमें 6 प्रमुख उद्यानों और 3 अंतर्राष्ट्रीय संबंध स्मारक पार्कों के साथ, यहां 5 गुलाब उद्यान, 270 किमी लंबाई के 135 रास्ते, आठ नर्सरी, तीन हाई-टेक नर्सरी, 51 गोल चक्कर, 3 हैप्पीनेस पार्क, विभिन्न स्थानों पर 24 वर्टिकल गार्डन, 123 आवासीय पार्क, 450 सीपीडब्ल्यूडी कॉलोनी पार्क और एक एनडीएमसी स्कूल आॅफ गार्डनिंग हैं।

एनडीएमसी ने किया है जबरदस्त काम

Beauty Of NDMC

उपाध्याय ने बागवानी विभाग के मेहनतकश मालियों और अन्य कर्मचारियों एवं अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि एनडीएमसी ने एक जबरदस्त काम किया है, जो नेहरू पार्क एवं शांति पथ-चाणक्य पुरी और अकबर रोड-मेथ्यू सर्कल न्यू की सुंदरता के रूप में दशार्ता है। उन्होने दिल्लीवासियों से आने यहां आकर शानदार एवेन्यू सड़कों और हरे भरे नई दिल्ली क्षेत्र की सुंदरता का आनंद लेने का आग्रह किया। (Beauty Of NDMC)

Also Read : Registration Of Old Vehicles Will Increase By 8 Times : पुराने वाहनों के रजिस्ट्रेशन के रिन्यूhttps://indianewsdelhi.com/delhi/registration-of-old-vehicles-will-increase-by-8-times/ का चार्ज दिल्ली को छोड़ अन्य राज्यों में बढ़ जाएगा 8 गुना

Also Read : Speeding Car Hit The Auto,Four Peoplehttps://indianewsdelhi.com/delhi/speeding-car-hit-the-autofour-people-injured/ Injured तेज रफ्तार कार ने आटो को मारी टक्कर,चार लोग घायल

READ MORE :Agreed On The New Managing Director Of DMRC : डीएमआरसी के नए प्रबंध निदेशक पर बनी सहमति, मंगू सिंह की विदाई तय

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox