Monday, July 8, 2024
HomeDelhiBest Place To Visit In Winters: सर्दियों में छुट्टियां बिताना है ?...

Best Place To Visit In Winters: सर्दियों में छुट्टियां बिताना है ? तो आपके लिए परफेक्ट हैं हिमाचल-उत्तराखंड के ये हिल स्टेशन

India News(इंडिया न्यूज़), Best Place To Visit In Winters: सर्दी के मौसम में पहाड़ों पर घूमने का अपना ही मजा है। ऐसे में आज हम आपको हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आपको सर्दियों के मौसम में जरूर जाना चाहिए। सर्दी के मौसम में इन जगहों की खूबसूरती अपने ही स्तर पर होती है।

हिमाचल-उत्तराखंड हिल स्टेशन (Best Place To Visit In Winters)

कुफरी, हिमाचल प्रदेश

कुफरी शिमला जिले का एक रिसॉर्ट शहर है। अगर आप शिमला की भीड़-भाड़ से दूर रहना चाहते हैं तो कुफरी आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

मनाली, हिमाचल प्रदेश

सर्दियों की छुट्टियों और बर्फबारी का आनंद लेने के लिए आप मनाली जा सकते हैं। यहां करने के लिए बहुत कुछ है।

मसूरी, उत्तराखंड

मसूरी को पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है। मसूरी में घूमने के लिए कई जगहें हैं, आप केम्प्टी फॉल्स, कंपनी गार्डन और मॉल रोड भी जा सकते हैं।

पंगोट, उत्तराखंड

इस सर्दी में आप नैनीताल जाने की बजाय पंगोट जा सकते हैं। यह जगह नैनीताल से महज 45 मिनट की दूरी पर स्थित है। यहां आपको नैनीताल से भी ज्यादा शांति मिलेगी।

अल्मोडा, उत्तराखंड

अल्मोडा उत्तराखंड की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां आपको खूबसूरत परिदृश्य, प्राचीन मंदिर और प्रकृति के खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे।

चोपता, उत्तराखंड

चोपता सदाबहार जंगल से घिरी एक खूबसूरत घाटी है। यह उत्तराखंड में स्थित केदारनाथ वन्यजीव अभयारण्य का एक हिस्सा है। यहां आप बर्फबारी का भी मजा ले सकते हैं।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular