Monday, July 1, 2024
HomeDelhiBharat Jodo Nyay Yatra : राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक,...

भारत जोड़ो न्याय यात्रा: राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले में चल रही SUV का शीशा टूटा

India News(इंडिया न्यूज), Bharat Jodo Nyay Yatra : राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में चल रही गांडी का शीशा टूटा गया। वह उस समय बिहार के कटिहार में रोड शो कर रहे थे। बताया जा रहा है कि कफीले में SUV का शीशा टूटा है और कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी सवार थे। माना जा रहा है कि ज्यादा भीड़ की वजह से कार का शीशा टूटा है।

बुधवार की सुबह राहुल गांधी अपनी यात्रा के दौरान रोड शो कर रहे थे। तभी काफिले में चल रही काले रंग की टोयोटा SUVकार का शीशा टूट गया। बता दें कि राहुल की गाड़ी का पीछे का शीशा उस वक्त फूट गया जब उनकी गाड़ी डीएस कॉलेज के पास से गुजर रही थी।

हालांकि, गाड़ी का शीशा टूटने की घटना के बाद भी भारत जोड़ो न्याय यात्रा जारी रही है। कटिहार में जारी इस रोड शो में काफी संख्या में लोग हैं। यात्रा पर निकले राहुल गांधी आज बिहार के कटिहार होते हुए बंगाल मालदा जिला में प्रवेश करेंगे। कटिहार में राहुल गांधी के अभिनन्दन को लेकर सड़को के दोनों तरफ लोगों की कतार देखने को मिली।

ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular