Wednesday, July 3, 2024
HomeDelhiBharat Jodo Nyay Yatra: भारत जोड़ो न्याय यात्रा का चौथा दिन, राहुल...

Bharat Jodo Nyay Yatra: भारत जोड़ो न्याय यात्रा का चौथा दिन, राहुल गांधी ने मोकोकचुंग में की बाइकर्स से मुलाकात

India News(इंडिया न्यूज़), Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर से मुंबई महाराष्ट्र तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की गई है। इस यात्रा के जरिए कांग्रेस पार्टी आमजन से सीधा जुड़ाव स्थापित करेगी। ताकि वह लोगों की समस्याओं से रूबरू होकर जमीनी धरातल पर बेहतर संघर्ष कर सके। बताया कि राहुल गांधी की यह यात्रा 15 राज्यों के 110 जिलों से गुजरेगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर देश के हर जिले में मशाल न्याय यात्रा निकाली जा रही है। इसके माध्यम से पार्टी यह संदेश देना चाहती है कि कांग्रेस हमेशा दलित, शोषित एवं वंचित वर्ग के साथ खड़ी है।

 बाइकर्स से की मुलाकात (Bharat Jodo Nyay Yatra)

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज चौथा दिन है। बुधवार की सुबह राहुल गांधी मोकोकचुंग में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान बाइकर्स से मुलाकात की। सुबह राहुल गांधी ने स्थानीय लोगों से मुलाकात। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मोकोकचुंग में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान बाइकर्स से मुलाकात की।

इन राज्यों से होकर गुजरेगी यात्रा

इस बार शुरू की गई ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ मणिपुर से शुरू होकर नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुजरेगी। यहां ये भी बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सात सितंबर 2022 से 30 जनवरी 2023 तक कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाली थी। उनकी 136 दिन की इस पदयात्रा में 12 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों के 75 जिलों और 76 लोकसभा क्षेत्रों से गुजरते हुए 4,081 किलोमीटर की दूरी तय की गई थी।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular