Tuesday, July 2, 2024
HomeDelhiBharat Jodo Nyay Yatra: आज से शुरू होगी राहुल गांधी की भारत...

Bharat Jodo Nyay Yatra: आज से शुरू होगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, यहां जानें पूरी डिटेल

India News(इंडिया न्यूज़), Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज यानी 14 जनवरी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू करेंगे। राहुल गांधी के नेतृत्व में यह यात्रा इंफाल से शुरू होगी और 20 मार्च को पूरी होगी। इस यात्रा की तैयारियां इंफाल में पूरी हो चुकी हैं। यह यात्रा थौबल जिले के खांगजोम से शुरू होगी। इस दौरान राहुल गांधी विभिन्न स्थानों पर रुककर स्थानीय लोगों से बातचीत करेंगे और जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद यात्रा खत्म होने वाले दिन राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं।

आज से शुरू होगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

इंडिया अलायंस के नेताओं को यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया कांग्रेस के मुताबिक, राहुल गांधी रविवार सुबह 11 बजे इंफाल पहुंचेंगे और खोंगजोम युद्ध स्मारक का दौरा करेंगे। इसके बाद थोबल में सभा होगी और फिर राहुल गांधी के नेतृत्व में ये यात्रा शुरू होगी। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। खड़गे ने इंडिया गठबंधन के सभी नेताओं को यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा मे आएंगे 15 राज्य (Bharat Jodo Nyay Yatra)

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश के कुल 15 राज्यों से होकर गुजरेगी। इस दौरान 110 जिले, 100 लोकसभा सीटें और 337 विधानसभा सीटें कवर की जाएंगी। यह यात्रा कुल 6713 किलोमीटर की होगी। जिन 15 राज्यों से यह यात्रा गुजरेगी उनमें मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र शामिल हैं। यह यात्रा महाराष्ट्र के मुंबई में समाप्त होगी।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular