Delhi

Bharat Jodo Nyay Yatra: भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर असम में घमासान, राहुल गांधी बोले- ‘हमें फायदा मिल रहा है’

India News(इंडिया न्यूज़), Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ असम में है। इसे लेकर काफी विवाद हो रहा है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और असम पुलिस के बीच झड़प भी हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ दी। मामले पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने डीजीपी से राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज करने को कहा है। पुलिस कर्मियों को भी सड़कों पर उतरने से रोका जा रहा है। FIR को लेकर राहुल गांधी ने कहा, ”असम के सीएम जो कर रहे हैं उससे यात्रा को फायदा हो रहा है। हमें प्रमोट किया जा रहा है। इस तरह से सीएम और अमित शाह हमारी मदद कर रहे हैं। ये डराने की कोशिशें हैं, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं।

‘हमारा संदेश लोगों तक पहुंच रहा है’ (Bharat Jodo Nyay Yatra)

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा, “जो प्रचार हमें नहीं मिला, उसे देकर असम के सीएम और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हमारी मदद कर रहे हैं। अब, असम में मुख्य मुद्दा यात्रा है। यह उनकी डराने-धमकाने की रणनीति है। हमारा संदेश न्याय तक पहुंच रहा है। पदयात्रा को मंदिर तक जाने से रोकना उनकी रणनीति है। लोग उनसे पूछ रहे हैं कि जेपी नड्डा और बजरंग दल की पदयात्रा जाती है लेकिन हमारी पदयात्रा रोक दी जाती है। इससे साफ है कि कांग्रेस विपक्ष के तौर पर लड़ाई लड़ रही है। हमारी अन्य साथी पार्टियाँ लड़ रही हैं।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने कहा, ये बीजेपी का राजनीतिक कार्यक्रम था। हम अपना प्लान सामने रखेंगे देश। आने वाले दिनों में हम युवाओं, किसानों और महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए अपना रोडमैप जारी करेंगे।

देश में कोई राम लहर नहीं: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने PM मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि राम मंदिर के नाम पर कोई लहर नहीं है और सोमवार को अयोध्या में जो हुआ वह एक राजनीतिक कार्यक्रम था जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक शो किया था।

इसे भी पढ़े:

Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago