Tuesday, July 2, 2024
HomeDelhiBharat Jodo Nyay Yatra: 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का आज 5 वां...

Bharat Jodo Nyay Yatra: 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का आज 5 वां दिन, नागालैंड से असम पहुंचे राहुल गांधी

India News(इंडिया न्यूज़), Bharat Jodo Nyay Yatra: ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ गुरुवार को नागालैंड से असम पहुंची। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही यात्रा 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर गुजरेगी। यात्रा नागालैंड से शिवसागर जिले के हलुवाटिंग होते हुए असम पहुंची। राहुल ने सुबह नागालैंड के तुली से बस यात्रा फिर से शुरू की और लगभग 9:45 बजे असम पहुंचे।

राहुल गांधी असम पहुंचे (Bharat Jodo Nyay Yatra)

यह यात्रा 25 जनवरी तक असम में जारी रहेगी। राहुल गांधी असम के शिवसागर जिले के अमगुरी और जोरहाट जिले के मारियानी इलाके में दो सार्वजनिक सभाओं को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा जनसभा से पहले राहुल गांधी अमगुरी और मरियानी में रोड शो भी करेंगे। यात्रा असम के सबसे बड़े नदी द्वीप माजुली से भी होकर गुजरेगी। बता दें कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के चलते असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 18 जनवरी और 19 जनवरी को जोरहाट और डेरगांव में अपने कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। वहीं, भारत जोड़ो न्याय यात्रा में असम पर खास फोकस है। जो आगामी लोकसभा चुनाव से पहले शुरू हो गया है।

इसे भी पढ़े:

 

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular