Tuesday, July 2, 2024
HomeDelhiBharat Jodo Nyay Yatra: 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का आज छठा दिन,...

Bharat Jodo Nyay Yatra: 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का आज छठा दिन, राहुल ने नाव से किया सफर

India News(इंडिया न्यूज़), Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर से मुंबई तक 6,700 किलोमीटर से अधिक की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की है। आज उनकी यात्रा का छठा दिन है। यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई और 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी। लोकसभा चुनाव शुरू होने में अब कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर से मुंबई तक 6,700 किलोमीटर से ज्यादा की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की है। आज उनकी यात्रा का छठा दिन है। यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई और 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी। असम में यात्रा 25 जनवरी तक जारी रहेगी और 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर गुजरेगी।

नाव से किया सफर (Bharat Jodo Nyay Yatra)

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को नाव से ब्रह्मपुत्र नदी पार की। उन्होंने जोरहाट के निमाती घाट से माजुली तक की दूरी तय की।

जानिए किस राज्य में कितने दिनों तक चलेगी राहुल गांधी की ये यात्रा?

-मणिपुर में चार जिलों में एक दिन में 107 किमी की यात्रा पूरी की गई है।

-नागालैंड में 5 जिलों में 257 किलोमीटर की यात्रा दो दिन में पूरी की गई है।

अब राहुल गांधी इन राज्यों के दौरे पर हैं

-असम के 17 जिलों में 8 दिनों में 833 किमी पूरी की जाएगी।

-अरुणाचल प्रदेश में एक दिन में 55 किलोमीटर की यात्रा पूरी की जाएगी।

-मेघालय में एक दिन में 1 जिले में -5 किमी पूरी की जाएगी।

-पश्चिम बंगाल में 5 दिनों में 7 जिलों में -523 किमी पूरी की जाएगी।

-बिहार में चार दिनों में सात जिलों में 425 किमी पूरी की जाएगी।

-झारखंड में 8 दिनों में 13 जिलों में 804 किमी पूरी की जाएगी।

भाओना थिएटर प्रदर्शन का लिया अनुभव

राहुल गांधी ने असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान भाओना थिएटर प्रदर्शन का अनुभव लिया। यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई और 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी। असम में यात्रा 25 जनवरी तक जारी रहेगी और 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर गुजरेगी।

 

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular