Tuesday, July 2, 2024
HomeDelhiBharat Jodo Yatra: दिल्ली पहुंची कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, ट्रैफिक पुलिस ने...

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार यानी 24 दिसंबर को 108वें दिन देश की राजधानी दिल्ली में पहुंच गई है। ये भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह बदरपुर बॉर्डर से लगभग 6:30 बजे दिल्ली में प्रवेश कर गई है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा करीब सुबह 10:30 बजे आश्रम चौक के पास पहुंच जाएगी। वहीं, ये यात्रा शाम 4.30 बजे लाल किला पहुंचेगी। दिल्ली कांग्रेस द्वारा भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेने वाले अपने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को मास्क पहनकर आने का निर्देश दिया गया है।

कांग्रेस नेता ने BJP पर लगाया ये आरोप

कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश का कहना है कि उनकी पार्टी सरकार की तरफ से जारी सभी प्रोटकॉल का पालन करेगी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा COVID को लेकर राजनीति कर रही है और भारत जोड़ो यात्रा को बदनाम करने का प्रयास कर रही है। वहीं, दिल्ली कांग्रेस ने यात्रा में भाग लेने वाले अपने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को मास्क पहनकर आने को कहा है।

राहुल गांधी शाम 4.30 बजे पहुंचेंगे लाल किला

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा के फरीदाबाद में एनएचपीसी मेट्रो स्टेशन से शुरू हुई। यात्रा शाम 4:30 बजे लाल किले पर पहुंच रही है, यहां राहुल गांधी भाषण देंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि राहुल गांधी की इस यात्रा में बड़ी संख्या में पैदल यात्रियों और गाड़ियों शामिल रहने वाली है। भारत जोड़ो यात्रा में भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने लोगों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है।

भारत जोड़ो यात्रा का रूट

जानकारी दे दें कि यात्रा में शामिल लोग दोपहर में आश्रम चौक के पास धर्मशाला में लंच और विश्राम करेंगे। इसके बाद भारत जोड़ो यात्रा निजामुद्दीन, इंडिया गेट सर्किल, आईटीओ, दिल्ली कैंट, दरियागंज होते हुए लालकिला में प्रवेश करेगी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ पार्टी के कई नेता राजघाट, वीरभूमि और शक्ति स्थल और शांति वन पहुंचेंगे और श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

ट्रैफिक पुलिस ने किए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम

शुक्रवार को देर रात रूट तय किए जाने के बाद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जानकारी के मुताबिक, रास्ते में ट्रैफिक को कहीं रोका नहीं जाएगा। यात्रा सड़क पर एक किनारे एक लाइन में चलेगी। ऐसे में बड़ी संख्या में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों और स्थानीय पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। यात्रा में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम कर लिए गए हैं।

इन मार्गों पर जानें से बचें

बदरपुर फ्लाईओवर, मीठापुर चौक, प्रह्लादपुर ट्रैफिक लाइट, महरौली बदरपुर रोड, लाल कुआं ट्रैफिक लाइट, महरौली बदरपुर रोड, अपोलो फ्लाईओवर, मथुरा रोड, क्राउन प्लाजा रेड लाइट, मां आनंदमयी मार्ग, सीआरआरआई ट्रैफिक लाइट, मथुरा रोड, ओखला मोड़ ट्रैफिक लाइट, मोदी मिल फ्लाईओवर, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी ट्रैफिक लाइट, आश्रम चौक, मूलचंद, एंड्रयूजगंज, एम्स, कैप्टन गौर मार्ग, लाजपत नगर फ्लाईओवर के नीचे, दयाल सिंह कॉलेज, निजामुद्दीन फ्लाईओवर, सफदरजंग मदरसा, प्रगति मैदान सुरंग आईपी, फ्लाईओवर की ओर, मथुरा रोड/भैरों रोड टी-प्वाइंट ,सुब्रमण्यम भारती मार्ग जाकिर हुसैन मार्ग क्रॉसिंग।

इसके साथ ही सुब्रमण्यम भारती मार्ग/पंडारा रोड क्रॉसिंग, मथुरा रोड/शेरशाह रोड टी-प्वाइंट, मथुरा रोड/पुराना किला रोड टी-प्वाइंट, क्यू प्वाइंट, गोलचक्कर मानसिंह रोड, गोलचक्कर जसवंत सिंह, फिरोजशाह रोड/कस्तूरबा गांधी मार्ग चौराहा, मंडी हाउस, क्यू प्वाइंट, विकास मार्ग (यमुना पुल/लक्ष्मी नगर शकरपुर साइड), दीनदयाल उपाध्याय मार्ग/कोटला कट, मिंटो रोड रेड लाइट, इंद्रजीत गुप्ता मार्ग, गुरु नानक चौक, तुर्कमान गेट, राजघाट चौक, घाटा मस्जिद रोड, शांति वन चौक, अंसारी कट, नुक्कड़ फैज बाजार, हाथी खाना चौक, बरशबुल्लाह चौक, फतेहपुरी मस्जिद, छत्ता रेल चौक और हनुमान मंदिर।

ये भी पढ़ें: गुजरात टाइटंस ने केन विलियमसन को 2 करोड़ में खरीदा

 

 

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular