Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiBharatiya Janata Party Foundation Day : भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस...

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

Bharatiya Janata Party Foundation Day : देश के राजनीतिक इतिहास में छह अप्रैल का दिन एक खास अहमियत रखता है, क्योंकि इसी दिन भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस होता है। हर साल की तरह इस बार भी दिल्ली भारतीय जनता पार्टी 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस पर तमाम तरह के आयोजन करेगी। इसकी जानकारी दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि छह अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस पर दिल्ली में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री का उदबोधन सुनने के लिए लगाई जाएगी बड़ी स्क्रीन

Bharatiya Janata Party Foundation Day

6 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उदबोधन सुनने के लिए दिल्ली में जगह-जगह बड़ी-बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी। इस दिन मंडल और प्रदेश स्तर पर शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली के राजेंद्र नगर से निकलने वाली शोभायात्रा में शामिल होंगे। केंद्रीय कार्यालय में दिल्ली भारतीय जनात युवा मोर्चा की तरफ से रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा। (Bharatiya Janata Party Foundation Day)

20 अप्रैल तक सामाजिक न्याय का मनाया जाएगा पखवाड़ा

Bharatiya Janata Party Foundation Day

आदेश गुप्ता ने यह भी बताया है कि अंबेडकर जयंती पर 7 से लेकर 20 अप्रैल तक सामाजिक न्याय पखवाड़ा भी मनाया जाएगा। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बाबा साहब अंबेडकर दौड़ का आयोजन भी किया जाएगा।

तीन दिनों का यमुना सफाई अभियान भी चलाया जाएगा। इस दौरान सफाई कर्मचारियों का सम्मान होगा। दिल्ली भारतीय जनता पार्टी की ओर से आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहब अंबेडकर की जयंती पर प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा और झुग्गी बस्तियों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। (Bharatiya Janata Party Foundation Day)

Also Read : Second Dose Of Covid Vaccine : दिल्ली की 90 प्रतिशत आबादी को दी जा चुकी है कोविड टीके की दूसरी खुराक : सिसोदिया

Also Read : High Court Strict : अतिक्रमण और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ हाई कोर्ट सख्त

Also Read : Delhi riots 2020 : दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोनिया गांधी-राहुल गांधी, अनुराग ठाकुर और कपिल मिश्रा को भेजे नोटिस

Also Read : Hearing In High Court On May 10 : उच्च न्यायालय में एफबी-ट्विटर और गूगल की याचिकाओं पर 10 मई को सुनवाई

Also Read : Pradeep Runs On The Streets At Night To Fulfill His Dream : दिन को काम करने के बाद प्रदीप अपने सपने को पूरा करने के लिए रात को सड़को पर है दौड़ता

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular