होम / दिल्ली के मुंडका में भाऊ गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

दिल्ली के मुंडका में भाऊ गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

• LAST UPDATED : September 3, 2023

India News (इंडिया न्यूज) : दिल्ली पुलिस को आज यानि रविवार को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सामने आई जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस पश्चिमी दिल्ली के मुंडका से भाऊ गिरोह के एक कथित सदस्य को गिरफ्तार किया है। बता दें, गिरफ्तार शख्स हरियाणा में हत्या के एक मामले में वांछित था। भाऊ गिरोह के सदस्य की गिरफ्तारी की सुचना खुद पुलिस ने दी है।

आरोपी की पहचान हुई

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान 28 वर्षीय विक्की उर्फ सोनू के रूप में हुई है, जो हरियाणा के रोहतक का रहने वाला है। वह पूर्व में पांच आपराधिक मामलों में आरोपी है। पुलिस ने यह भी जानकारी दी है कि विक्की के पास से एक पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद हुए हैं।विशेष पुलिस आयुक्त(विशेष शाखा) एचजीएस धालीवाल ने बताया कि विक्की को 29 अगस्त को मुंडका-रानी खेड़ा रोड के पास से पकड़ा गया।

also read ; ‘अगर हम एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे तो भाजपा चुनाव जीत ही नहीं सकती’ ; इंडिया मीटिंग के बाद बोले राहुल गांधी

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox