Friday, July 5, 2024
HomeCrimeDelhi में दंगे की बड़ी साजिश नाकाम, नांगलोई में मुहर्रम के जुलूस...

India News (इंडिया न्यूज़) : बीते शनिवार दिल्ली के नांगलोई में ताजिया जुलूस के दौरान असामाजिक तत्वों ने दंगे की साजिश को अंजाम देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वो तो पुलिस की तत्परता और लोगों की सूझ-बूझ के कारण दंगे की साजिश नाकाम साबित हुई। सामने आई जानकारी के अनुसार, ताजिया जुलूस के दौरान अचानक पथराव के बाद भड़की हिंसा में कई लोगों को चोट आई। इस दरम्यान कई पुलिस कर्मी भी घायल हुए। इस हिंसे में डीटीसी बसों को भी नुकसान पहुंचा है। पुलिस इस मामले में रिपोर्ट दायर कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुट गई है।

नांगलोई में मुहर्रम के जुलूस के दौरान हुई हिंसा

सामने आई जानकारी के अनुसार, बीते शनिवार शाम तकरीबन 6 बजे मुहर्रम का ताजिया जुलूस दिल्ली के नांगलोई रोहतक रोड पर निकल रहा था। तभी अचानक से ताजिया जुलूस के लोग ताजिये को उस रूट से निकालने लगे जहां की अनुमति नहीं थी। इसी दरम्यान ताजिया की भीड़ में मौजूद लोगों ने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। पुलिस के वाहन, आम पब्लिक के वाहन और डीटीसी बसों को निशाना बनाया जाने लगा।

6 पुलिसकर्मी समेत 12 घायल

असामजिक तत्वों द्वारा सभी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए। इस पूरी घटना में डीटीसी बस में जा रहे यात्रियों ने अपनी जान बस की सीट के नीचे छुपकर जान बचाना पड़ा। वहीँ भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिसके बाद हालात कंट्रोल में आए। सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना में 6 पुलिसकर्मी और 6 पुलिस सहयोगी घायल हुए हैं। पुलिस का इस हिंसा पर कहना है दंगाइयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रहा है। सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

also read ; G-20 की बैठकों के लिए संवर रही है दिल्ली, नगर निगम ने शुरु किया पोस्टर मुक्त अभियान

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular