Friday, July 5, 2024
HomeDelhiBigg Boss 17 Finale Highlights : मुनव्वर फारुकी के सिर सजा Bigg...

Bigg Boss 17 Finale Highlights : मुनव्वर फारुकी के सिर सजा Bigg Boss विनर का ताज, अभिषेक कुमार बने फर्स्ट रनरअप

India News(इंडिया न्यूज़), Bigg Boss 17 Finale :बिग बॉस 17 के विनर का ऐलान हो गया है। बता दें, मुनव्वर फारूकी ने इस सीजन का खिताब जीत लिया है। फाइनल में उनके अलावा अंकिता लोखंडे, मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार और अरुण महाशेट्टी शामिल थे। उन सभी को पीछे छोड़ते हुए ये ट्रॉफी उन्होंने अपनी नाम कर ली। वहीँ, अभिषेक शो के फर्स्ट रनरअप रहे।

बता दें, ऐलान के अनुसार मुनव्वर को ट्रॉफी के साथ-साथ 50 लाख की प्राइज मनी मिलेगी। इसके साथ उन्हें हुंडई की नई क्रेटा कार भी मिलेगी। मुनव्वर फारुकी के लिए ये खुशी और भी बड़ी इसीलिए है क्योंकि फिनाले वाले दिन यानी 28 जनवरी को उनका बर्थडे भी था।

00. 24 PM, 29 JAN 2024

मन्नारा भी हुईं बाहर

अरुण और अंकिता के बाद मन्नारा चोपड़ा का भी बिग बॉस का सफर खत्म हो गया है अब मुनव्वर और अभिषेक के बीच ट्रॉफी के लिए मुकाबला है।

11:55 PM, 28 JAN 2024

बिग बॉस में खान ब्रदर्स की मस्ती

सलमान खान शो को होस्ट कर रहे हैं। वहीं उनके भाई अरबाज खान और सोहेल खान भी शो में वीकेंड पर नजर आते थे। अब फिनाले में भी दोनों नजर आए हैं। तीनों भाइयों ने साथ में काफी मस्ती की। भारती सिंह भी इस दौरान नजर आईं।

11:29 PM, 28 JAN 2024

अंकिता के एविक्शन से सलमान खान हुए शॉक्ड

अंकिता लोखंडे के एविक्शन से सलमान खान काफी शॉक्ड हैं। उन्होंने अंकिता से भी ये बात कही. सलमान ने कहा- मैंने सोचा था कि आप टॉप 2 में तो पहुंचेंगी। मैं काफी शॉक्ड हूं। इससे पहले वाले सीजन में जब प्रियंका के साथ ऐसा हुआ था तो भी मैं शॉक्ड था।

11:15 PM, 28 JAN 2024

टॉप 3 का हिस्सा नहीं बन पाईं अंकिता लोखंडे

पवित्र रिश्ता फेम एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे शो से बाहर हो गई हैं।वो टॉप 3 का हिस्सा नहीं बन पाईं। अब शो को टॉप 3 कंटेस्टेंट्स मिल गए हैं।मन्नारा चोपड़ा, मुनव्वर फारुकी और अभिषेक कुमार शो के टॉप 3 कंटेस्टेंट हैं।

11:00 PM, 28 JAN 2024

विनर को मिलेंगे 50 लाख रुपये

सलमान खान ने बिग बॉस 17 की प्राइज मनी की अनाउंसमेंट कर दी है। विनर को इस बार 50 लाख रुपये प्राइज मनी मिलेगी। इसके साथ उन्हें एक कार भी मिलेगी।

10:45 PM, 28 JAN 2024

सलमान ने कराया समर्थ-सना से डांस

सलमान खान ने समर्थ जुरैल और सना रईस खान से डांस परफॉर्मेंस कराई। शो में माधुरी और सुनील के सामने दोनों ने अपना डांस का तड़का लगाया।

10:30PM, 28 JAN 2024

सलमान ने कराया समर्थ-सना से डांस

सलमान खान ने समर्थ जुरैल और सना रईस खान से डांस परफॉर्मेंस कराई। शो में माधुरी और सुनील के सामने दोनों ने अपना डांस का तड़का लगाया।

10:10PM, 28 JAN 2024

शो में माधुरी दीक्षित डांस दीवाने के प्रमोशन के लिए पहुंची। एक्ट्रेस के साथ सुनिल शेट्टी भी फिनाले में पहुंचे। इस दौरान सलमान ने दोनों के साथ काफी एंजॉए किया।

9:55PM, 28 JAN 2024

अरूण का बिग बॉस जीतने का सपना टूट गया है, वो टॉप 4 से हुए बाहर हो गए हैं। बता दें कि उनको आर माधवन और अजय देवगन शो से बाहर ले कर गए हैं।

9:40PM, 28 JAN 2024

फिनाले एपिसोड में ईशा मालवीय और समर्थ जुरैल ने एक साथ डांस किया। दोनों के रोमांटिक डांस को काफी पसंद किया गया। बता दें कि दोनो ने उडारियां शो में एक साथ काम किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)


9:17PM, 28 JAN 2024

शो में टॉप 5 कंटेस्टेंट्स की मां ने एंट्री ली और अपने-अपने बच्चों को आशिर्वाद दिया। साथ ही दही चीनी खिलाई।

9:12PM, 28 JAN 2024

शो के दौरान अंकिता की मां काफी इमोशनल हो गई। उन्होंने इस दौरान कहा कि अंकिता ने एक बार फिर से मुझे प्राउड फील करवाया है। वहीं दूसरी तरफ अंकिता की सास ने उनके लिए शायरी भी सुनाई।

9:07PM, 28 JAN 2024

शो में सलमान खान ने टॉप 5 कंटेस्टेंट्स को बधाई दी है। सलमान ने कहा है कि आप लोगों ने मुझे बहुत परेशान किया है। जिसमें सबसे ज्यादा नव्वर, अभिषेक, अंकिता और अभिषेक ने परेशान किया है।

9:03PM, 28 JAN 2024

9:00PM, 28 JAN 2024

शो ने इस बार की ट्रॉफी रिवील कर दी है। बता दें कि इस बार की ट्रॉफी गोल्डन कलर में है, इसके साथ दोनों तरफ BB बना हुआ है। वहीं इसके साथ माधवन और अजय देवगन टॉप 5 में से किसी एक कंटेस्टेंट को एलिमिनेट करते दिखेंगे।

8:15PM, 28 JAN 2024

आज अब्दू रोजिक ने सलमान खान के गाने स्वैग से करेंगे सबका स्वागत से शो में एंट्री ली। उन्होंने इस दौरान खुलेआम कहा कि वो मुनव्वर फारुकी को सपोर्ट कर रहे हैं। साथ ही वो मुनव्वर के लिए यहां आए हैं।

8:10PM, 28 JAN 2024

शो में अभिषेक ने समर्थ को चाटा मारा, अब इसके लिए अभिषेक ने समर्थ से माफी मांगी है। इसके साथ ही दोनों ने डांस भी साथ किया। वहीं इस दौरान अब्दू रोजिक ने भी स्वैग से एंट्री ली।

7:55PM, 28 JAN 2024

शो के दौरान विक्की जैन, मन्नारा चोपड़ा और भारती सिंह ने एक्ट किया। जिसमें मन्नारा विक्की की पत्नी के रोल में नजर आईं। वहीं भारती सिंह ने विक्की की मां का रोल निभाया। किए जा रहे एक्ट को अंकिता लोखंडे ने बेहद एंजाए किया।

7:55PM, 28 JAN 2024

एपिसोड के दौरान भारती और हर्ष ने अंकिता से सवाल पूछा कि वो शो से बाहर जाने के बाद क्या करेंगी? इसपर अंकिता ने कहा मैं बाहर जाकर पार्टी करने वाली हूं। वहीं हर्ष ने मस्ती भरे अंदाज में कहा कि मुनव्वर ऑटो चलाएगा और सभी को छोड़कर आएगा।

7:50 PM, 28 JAN 2024

हाल ही में शो के दौरान भारती ने कंटेस्टेंट्स से एक गेम खेलने को कहा, जिसमें उन प्रतियोगी के नाम लिखने थे जिसके साथ वो पार्टी करना पसंद नही करते हैं। फिर क्या था अंकिता ने विक्की का नाम लिया। उन्होंने साथ ही नील और ऐश्वर्या का नाम भी लिखा था।

6:30 PM, 28 JAN 2024

भारती-अभिषेक की कॉमेडी ने फाइनल तक का सफर तय किया

बिग बॉस 17 का घर भारती और अभिषेक की कॉमेडी से गूंज गया है। बिग बॉस 17 के फिनाले की शुरूआत भारती-अभिषेक की कॉमेडी हुई।

6:00 PM, 28 JAN 2024

बिग बॉस 17 का फिनाले शुरू हो गया है

टीवी का विवादित शो बिग बॉस 17 का फिनाले का आगाज़ हो चुका है। सोशल मीडिया पर फैन्स अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को सपोर्ट कर रहे हैं। अब देखिए बिग बॉस 17 का ताज किसके नाम होता है।

5:40 PM, 28 JAN 2024

फिनाले में पहुंचे टीवी के छोटे भाईजान

टीवी के छोटे भाईजान यानी अब्दु रोजिक बिग बॉस 17 के फिनाले में पहुंच गए हैं। अब्दु ने मुनव्वर का पूरा सपोर्ट किया है और उन्हें शो का विनर भी बताया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने सभी कंटेस्टेंट को ढेर सारी शुभकामनाएं भी दी हैं।

5:15 PM, 28 JAN 2024

मुनव्वर फाइनल रेस से बाहर?

सोशल मीडिया पर एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि मुनव्वर फारूकी फाइनल की दौड़ से बाहर हो गए हैं। हालांकि, अभी तक इस खबर की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

6:00 PM, 28 JAN 2024

समर्थ और ईशा का खास परफॉर्मेंस

समर्थ और ईशा आज रात के फिनाले में अपने खास परफॉर्मेंस से सबके रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं। खबर है कि दोनों एक साथ पानी में डांस करने वाले हैं।

5:00 PM, 28 JAN 2024

परिवार के सदस्यों का आना शुरू हो गया

जैसे-जैसे फिनाले की रात नजदीक आ रही है, दर्शकों के बीच उत्साह भी बढ़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को खूब सपोर्ट कर रहे हैं। इसी बीच मन्नारा की बहन का एक वीडियो सामने आया है। वे इस शाम के जश्न के लिए बिग बॉस 17 के सेट पर पहुंच चुकी हैं।

4:00 PM, 28 JAN 2024

भारती-अभिषेक की कॉमेडी का फिनाले की शुरूआत

सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ को अब से कुछ ही घंटों में अपना विजेता मिल जाएगा। ‘बिग बॉस सीजन 17’ में पांच फाइनलिस्ट हैं जिनके नाम अंकिता लोकंडे, अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारुकी, मन्नारा चोपड़ा और अरुण माशेट्टी हैं। हर कोई यह देखने को उत्सुक है कि इस साल बिग बॉस की ट्रॉफी कौन घर लाएगा।

Also Read: 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular